• June 7, 2024

वार्ड 15 में सफाई की लचर व्यवस्था, मेयर ने मौके पर पहुंचकर तत्काल व्यवस्था ठीक करवाई

वार्ड 15 में सफाई की लचर व्यवस्था, मेयर ने मौके पर पहुंचकर तत्काल व्यवस्था ठीक करवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। 6 जून!दुर्ग निगम के वार्ड क्रमांक 15 की समस्याओं को जानने महापौर धीरज बाकलीवाल नागरिकों से रूबरू हुये। इस दौरान आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली मौजूद रहे। इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने मौजूद अधिकारी / कर्मचारी से वार्ड में दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पानी निकासी का संसाधन नहीं होने की शिकायत को गंभीरता से लिया। नागरिकों को आश्वस्त किया कि जल्द समस्या का निराकरण कर नाली के पानी की निकासी की व्यवस्था किये जाने को लेकर निर्देश दिये।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि नगर पालिक निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान राइट द फाइट की सफलता के लिए इन दोनों कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए।आयुक्त लोकेश चंद्रकार ने साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर ही अधिकारियों को नालियों का बेहतर ढ़ंग से सफाई करवाने निर्देश दिये।महापौर ने कहा कि शहर को और भी साफ सुथरा रखने की बात कही।महापौर ने कहा कि कुछ ही दिनों में बारिश शुरू हो जाएगी। इसके लिए नालियों की नियमित सफाई हो तथा लोगों को नालियों व नाला में कचरा न डालने के लिए प्रेरित किया।महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा वार्ड 15 में पहुँचे और लोगो के द्वारा शिकायतो को संज्ञान में लिया।

 


Related News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातःकाल जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद…
15 अक्टूबर तक जिले में रेत खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, भंडारित रेत से होगी आपूर्ति

15 अक्टूबर तक जिले में रेत खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, भंडारित रेत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी वर्ष 2016…
बोरसी में बुलडोजर पीड़ितों के बीच पहुंचे वोरा, कहा – भाजपा का जनकल्याण नहीं, जनपीड़ा का मॉडल

बोरसी में बुलडोजर पीड़ितों के बीच पहुंचे वोरा, कहा – भाजपा का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। बोरसीभाठा वार्ड क्रमांक 50 में आधी रात गरीब ग्रामीण परिवारों के आशियाने…