• June 9, 2024

गर्मी से राहत जल्द, बस्तर के रास्ते मानसून ने दी दस्तक, अगले दो दिनों में अच्छी बारिश के संकेत

गर्मी से राहत जल्द, बस्तर के रास्ते मानसून ने दी दस्तक, अगले दो दिनों में अच्छी बारिश के संकेत

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
गर्मी से बेहाल ट्विनसिटी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर और सुकमा के रास्ते मानसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है। अगले हफ्तेभर के अंदर पूरे संभाग में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। दुर्ग, भिलाई और रायपुर में अगल 48 घंटे में मानसून के पहुंचने की संभावना है।
अधिकारियों ने बताया कि सुकमा के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून इस साल दो दिन पहले छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 8 जून को मानसून के बस्तर पहुंचने की घोषणा कर दी है। मानसून की एंट्री के साथ ही बस्तर में कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई है। रविवार को सुबह हल्के बादल रहेंगे। दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मैदानी इलाकों में सक्रिय होने के बाद मानसून शनिवार-रविवार रात से क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों में पहुंच जाएगा और 12 से 15 जून तक यह पूरे प्रदेश में सक्रिय होने की उम्मीद है। मानसून के बस्तर पहुंचने की सामान्य तारीख 10 जून है। इस साल सामान्य से पहले मानसून पहुंच गया है। पिछले साल मानसून 23 मई को बस्तर पहुंचा था। करीब 13 दिन की देर से पहुंचने के कारण जून का लगभग पूरा महीना गर्म रहा। इस साल मानसून तय समय ही पहले पहुंच गया और गर्मी से राहत मिलेगी। राज्य में मानसून के के दौरान 1143.4 मिमी बारिश होती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस साल 106 फीसदी बारिश का अनुमान है। यदि पूर्वानुमान के अनुसार बारिश होती है तो 30 सितंबर तक राज्यभर में लगभग 1170 मिमी पानी गिर सकता है। मौसम विभाग पूर्वानुमान में 4 फीसदी की त्रुटि लेकर चलता है। फिर भी राज्य में औसत के आसपास बारिश होने की संभावना रहती है।


Related News

म्युल अकाउंट की तस्दीक कर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, भेजा गया जेल

म्युल अकाउंट की तस्दीक कर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, भेजा गया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…
प्रेमलता साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, हेमा साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुश्री श्रद्धा सोनी को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने दी बधाई

प्रेमलता साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, हेमा साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जिला महिला कांग्रेस संगठन में हुए महत्वपूर्ण संगठनात्मक…
नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्राप्त किया आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन

नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्राप्त किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…