• June 10, 2024

कवर्धा की 16 युवतियों को आरपीएफ ने रेस्क्यू किया, तमिलनाडू ले जाया जा रहा था

कवर्धा की 16 युवतियों को आरपीएफ ने रेस्क्यू किया, तमिलनाडू ले जाया जा रहा था

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

राजनांदगांव। प्रशिक्षण व नौकरी दिलाने के बहाने कवर्धा क्षेत्र की 16 युवतियों को तमिलनाडु ले जाते एक युवक को रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) राजनांदगांव ने रेलवे स्टेशन में पकड़ा है। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर युवतियों को सखी सेंटर भेज दिया गया है, जहां से उन्हें उनके पालकों के सुपुर्द करने की तैयारी की जा रही है। रेलवे पुलिस ने ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत यह कार्रवाई की है। आरपीएफ ने बताया कि रात को उनकी टीम प्लेटफार्म पर गश्त करने निकली थी। तभी अचानक उनकी नजर युवतियों पर पड़ी, जो थोड़ी असहज और सहमी हुई सी दिख रही थीं, उनके साथ को परिजन या पालक भी नहीं थे, एक शख्स मौजूद था। पूछताछ करने पर कुछ युवतियों ने बेंगलूरु जाने की बात कही तो कुछ ने तमिलनाडु जाने की बात कही। जबकि उनके पास तमिलनाडु त्रिपुर का टिकट था। रात 12:30 बजे वे कोरबा त्रिवेंद्रम में रवाना होने के लिए राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में बैठे थे। हालांकि वहां जाने का कारण भी युवतियां स्पष्ट रूप से नहीं बता रही थीं। रेलवे पुलिस ने मामले की महिला एवं बाल विकास विभाग को दी। विभाग के अधिकारी पहुंचे। पूछताछ के बाद सभी युवतियों को सखी सेंटर भेजा गया, जहां से उनके परिजनों को संपर्क किया गया। युवतियों के जाने की की बात कही। हालांकि पंचायत या पुलिस को संबंधित व्यक्ति द्वारा किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई थी। इसलिए मामला संदिग्ध होने के कारण उन्हें जाने दिया गया है। मामले में. पकड़ में आए शख्स के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

 


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…