• June 13, 2024

विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी कानूनी जानकारी

विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी कानूनी जानकारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन कैलेंडर 2024 एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार व अध्यक्ष / प्रधान जिला न्यायाधीश श्री बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के मार्गदर्शन में माह जून अनुसार 12 जून विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रीमती निधि शर्मा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-01/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की उपस्थिति में नव निमार्णाधीन खुली जेल बेमेतरा (पथरी) में विधिक जागरूक्ता शिविर का आयोजन किया गया । उक्त शिविर पर सचिव महोदया ने उपस्थित लोगों को बताया कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम करवाना कानूनी अपराध हैं, इस उम्र में बच्चों को पढ़ाई हेतु स्कूल भेजने के प्रेरित करना चाहिए, बाल श्रम का मुख्य कारण है गरीबी, जिसके कारण बच्चों से बाल मजदूरी करायी जाती है, इसी बाल श्रम को रोकने और खत्म करने के लिए 12 जून को बालश्रम निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का प्रारंभ सन् 2002 में 14 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों को बाल मजदूरी से निकालकर शिक्षा दिलाने का उद्देश्य है। साथ ही नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित नियमों की जानकारी एवं कानूनी संदेश दिया गया। उक्त दिवस पर पैरालीगल वॉलिन्टियर्स द्वारा पृथक से अग्रवाल राईस मिल नवागढ़ रोड, कवर्धा रोड, बस स्टैण्ड बेमेतरा में बाल श्रम निषेध के संबंध में जानकारी दिया गया।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

बारिश से पहले जलभराव रोकने निगम सक्रिय, लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया नाला निरीक्षण

बारिश से पहले जलभराव रोकने निगम सक्रिय, लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार के निर्देश पर शहर में…
पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…