• June 28, 2024

राज्य स्तरीय खेल सम्मान के लिए अब 10 जुलाई तक आवेदन

राज्य स्तरीय खेल सम्मान के लिए अब 10 जुलाई तक आवेदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद राशि, प्रेरणा निधि, डाईट मनी वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 हेतु पात्रता रखने वाले खिलाड़ियों / प्रशिक्षकों/ निर्णायकों से 30 जून 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था । जिस पर संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा तिथि में वृद्धि करते हुये 10 जुलाई 2024 तक आवेदन आमंत्रित करने पत्र जारी किया हैं । संचालनालय में राज्य खेल संघों से अनुसंशा सहित आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2024 तक निर्धारित की गई है। खिलाड़ी को पृथक-पृथक वर्षों के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्रों का प्रारूप मय सूचना विभाग की वेबसाईट http//sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

करुणा, संयम, कर्मफल और अनुशासन की विद्यार्थियों को दी सीख

करुणा, संयम, कर्मफल और अनुशासन की विद्यार्थियों को दी सीख

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सेजेस दीपक नगर दुर्ग में वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक भ्रमण संघ एवं सेजेस दीपक…
मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग शहर को मिली बड़ी सौगात, 9.10 करोड़ रुपये से सड़कों और चौक-चौराहों का होगा कायाकल्प

मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग शहर को मिली बड़ी सौगात,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास और सुशासन…
रायपुर में सुखदेव भगत की अगुवाई में कांग्रेस ने निकाला संविधान रक्षा मार्च

रायपुर में सुखदेव भगत की अगुवाई में कांग्रेस ने निकाला संविधान रक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज   रायपुर। संविधान दिवस के अवसर पर आज रायपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान…