• July 4, 2024

देवकर शराब दुकान के कर्मचारी ने ही 9.06 लाख लॉकर से चुराए, पकड़ा गया

देवकर शराब दुकान के कर्मचारी ने ही 9.06 लाख लॉकर से चुराए, पकड़ा गया

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
साजा थाना अंतर्गत देवकर पुलिस चौकी क्षेत्र की शराब दुकान में 1 जुलाई को हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपी शराब दुकान में काम करने वाला कर्मचारी अनिल लहरे निकला। आरोपी अनिल मूल रूप से धनौरा दुर्ग का रहने वाला है। पिछले कुछ समय से बावा मोहतरा बेमेतरा में निवास कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने चोरी करने से पहले सीसीटीवी कैमरे का केबल काटा। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। उसके पास से चोरी के 906760 रुपए जब्त कर लिया गया है। आरोपी ने रात करीब 2.20 बजे घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बताया कि देवकर पुलिस को घटना की सूचना आबकारी विभाग में पदस्थ उपनिरीक्षक वीणा भंडारी ने दी। इसके बाद मामले में जांच शुरू की गई। सबसे पहले सीडीआर के जरिए मोबाइल लोकेशन खंगाला गया। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ शुरू की गई। इस दौरान अनिल लहरे पर संदेह व्यक्त किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने बताया कि देश और अंग्रेजी दुकान का कैश कलेक्शन इस लॉकर में रखा जाता था, जिसे अगले दिन जमा कराया जाता था। इस बात की जानकारी आरोपी को थी। इसके अलावा शराब दुकान में लगे ताले की चाबी चौकीदारों के पास थी। वहीं लॉकर की चाबी वहीं रख दी जाती थी। इस बात की जानकारी आरोपी को थी। बहरहाल आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
घटना के बाद एसपी खुद पहुंचे थे घटना स्थल
घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू खुद मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। विवेचन के संबंध में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला तेजराम पटेल के साथ साइबर टीम थाना साजा एवं चौकी देवकर की टीम को प्रकरण को सुलझाने के लिए लगाया गया। अलग-अलग टीमों को बताकर विषय की गंभीरता को लेते हुए पतासाजी की गई। 1 जुलाई 2024 से लागू नए आपराधिक कानून के प्रावधानों के अनुसार एफ एस एल टीम द्वारा निरीक्षण डॉग स्क्वाड की मदद फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी जैसे आवश्यक प्रावधानों का पालन किया गया। जिससे चोरी की गई संपत्ति नौ लाख छ हजार सात सौ साठ को आरोपी के निशान देही पर बरामद किया गया। कानूनी प्रक्रिया को पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य स्तर पर बनाई विशेष पहचान

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई से रेडक्रॉस स्थापना सप्ताह की…
कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की सौजन्य भेंट

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लिखेश वर्मा,…
नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16 रही

नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं…