• August 3, 2024

स्पोर्ट्स हमारे एजुकेशन में बड़ा रोल प्ले करता है, हमें इसे समझना होगा : कलेक्टर

स्पोर्ट्स हमारे एजुकेशन में बड़ा रोल प्ले करता है, हमें इसे समझना होगा : कलेक्टर

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहेरा में बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने ली विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक ली। इसके अलावा उन्होंने खिलाड़ी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल का हमारी शिक्षा में एक बड़ा रोल है। खेल में जूझना सीखता है, हार के बाद फिर खड़े होकर सफलता की ओर आगे बढ़ने की सीख देता है। मानसिक संतुलन को बेहतर बनाता है। खेल से हम दांव-पेंच, प्लानिंग सीखते हैं, जो हमें जीवन पर्यन्त काम आता है। इस बात को हम सभी को समझना चाहिए। इसलिए शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है।
इधर मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट सहित अन्य एजेंडा पर विस्तार से चर्चा की गई । कलेक्टर ने बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 की जानकारी, बच्चों का परीक्षा परिणाम, बच्चों की उपलब्धियों के सम्बंध में चर्चा की। इसके अलावा विद्यालय से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने भोपाल संभाग के अन्तर्गत आयोजित रीजनल स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को तीनों श्रेणियों अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19, में विजेता टीम को ट्राफ़ी प्रदान कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया गया तथा विद्यालय के खिलाड़ी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया।शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मेहनत और समर्पण का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि खेलकूद शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है और यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। कलेक्टर ने विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने विद्यार्थियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कलेक्टर ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। कलेक्टर के इस प्रेरणादायक संबोधन से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर टीआर महेश्वरी , विद्यालय प्राचार्या लक्ष्मी सिंह, डिप्टी कलेक्टर दिव्या पोटाई, अजय कुमार, पीएल धुर्वे, अनिल माहेश्वरी सहित अन्य उपस्थित थे ।

 

 

: ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य स्तर पर बनाई विशेष पहचान

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई से रेडक्रॉस स्थापना सप्ताह की…
कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की सौजन्य भेंट

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लिखेश वर्मा,…
नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16 रही

नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं…