- August 5, 2024
सहयोग संस्था ने रोपे पौधे, विधायक दीपेश ने कहा- पेड़ है तो हमारा कल है, इसलिए हर व्यक्ति पेड़ लगाएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
सहयोग संस्था द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मौजूद थे। सहयोग संस्था के सहयोग से बेमेतरा वासी मिलकर बेमेतरा को ग्रीन सिटी बनाने में लगे हुए हैं, वार्ड क्रमांक 16 सिंघौरी में स्थित मुक्तिधाम में हरेली त्यौहार पर नगर की सहयोगी संस्था द्वारा बृहद रूप से वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए इस दौरान विधायक दीपेश साहू ने एक पेड़ मां के नाम रोपित किया, और नगर वासियों से वृक्षारोपण करने के लिए आग्रह किया गया, इस अवसर में नगर पालिका की ओर से आए हुए अतिथियों को सील्ड दिया और सम्मान किया गया , इस अवसर पर सहयोग संस्था को भी सम्मानित किया गया, हरेली त्यौहार का आनंद लेने के लिए विधायक दीपेश साहू ने नारियल फेंक कर हरेली त्यौहार की परंपरा को जीवंत किया। हरेली त्यौहार के अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है, पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए अपने नगर, शहर ,गांव के वातावरण को शुद्ध करने के लिए वृक्ष लगाना पौधे लगाना बहुत जरूरी है इससे हवा तो शुद्ध होती है साथ ही ध्वनि से होने वाले प्रदूषणों से भी बचा जा सकता है, इस कार्यक्रम में आए हुए सभी नागरिकों से विधायक दीपेश साहू छायादार और फलदार पौधे लगाने की अपील की, वृक्षों के अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने लगा है, जिससे तापमान में वृद्धि परेशानियों का जिक्र भी उन्होंने किया ,देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने #मन की बात# कार्यक्रम के दौरान लोगों से कहां की एक पेड़ मां के नाम आप सभी को जरूर लगाना चाहिए, इस अपील का प्रभाव आज सभी ओर देखने को मिल रहा है, सभी इस अभियान से जुड़कर प्रकृति को बचाने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए एक-एक पेड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं, इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने भी मां के नाम पर एक पेड़ लगाया, यह कार्यक्रम बेमेतरा के वार्ड क्रमांक 16 सिंघौरी में स्थित मुक्तिधाम में हरेली त्योहार पर किया गया , जो कि सहयोगी संस्था द्वारा आयोजित हुआ, आज के इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला मंगतराम साहू, उपाध्यक्ष पंचू साहू ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा,शहर मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू, राजू देवांगन ,पार्षद प्रवीण नीलू राजपूत, नीतू , सजनी यादव, लक्ष्मी लहरे ,देवराम साहू विकास तंबोली ,धर्मेंद्र साहू ,डॉक्टर विनय साहू, गौरव साहू, राकेश मोहन शर्मा ,रोहित और पूर्व एल्डरमैन ओंकार साहू ,डॉ नरेश साहू कमलेश वर्मा ,राजीव तंबोली, तोरण राजपूत तुषार साहू ,प्रेमी मंडल, गिरवर साहू, दुकालू साहू, टिकेश्वर साहू राकेश चौबे, डोमन यादव ,ओम प्रकाश साहू, गेंद लाल साहू, नलेशवर साहू, लक्ष्मी नारायण साहू ,शशि सचदेवा ,हसन कादरी, राज सिंह ,संजू भूतड़ा गिरीश मिश्रा , टोपेंद्र सिंह, लव सिन्हा और बड़ी संख्या में नगर वासी इस आयोजन में उपस्थित रहे।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,




