• August 7, 2024

हेमचंद यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल और मुख्यमंत्री

हेमचंद यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल और मुख्यमंत्री

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
हेमचंद यादव विश्वद्ययालय का दीक्षांत समारोह 7 अगस्त को दोपहर ढाई बजे से बीआईटी कॉलेज में होने जा रहा है। आयोजन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव शामिल होंगे। दोनों का प्रोटोकॉल जारी हो गया है। राज्यपाल डेका का यह पहला दुर्ग दौरा है। महामहिम राज्यपाल दोपहर 1.50 बजे सड़क मार्ग द्वारा राज भवन रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2.35 बजे दुर्ग सर्किट हाउस पहुचेंगे। महामहिम राज्यपाल दोपहर 02.45 बजे दुर्ग के भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) सभागार पहुचेंगे। राज्यपाल यहां पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। समारोह के बाद वे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से दोपहर करीब 2.25 बजे बीएसपी के सेक्टर-6 स्थित हेलिपेड पहुंचेंगे। जहां से सड़क मार्ग से होते हुए वे दोपहर करीब 3 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद शाम करीब 4 बजे पुन: हवाई मार्ग से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। आयोजन में सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन, ललित चंद्राकर, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा सहित अन्य सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

समारोह को लेकर एक दिन पहले ट्रायल भी हुआ

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,

 

 

 

 

 


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…