• August 7, 2024

राउंड टेबल 243 की अनोखी पहल, ढौर में 8 कक्षाओं का निर्माण

राउंड टेबल 243 की अनोखी पहल, ढौर में 8 कक्षाओं का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई राउंड टेबल 243 संस्था ने सरकारी स्कूलों की स्थिति को बेहतर बनाने काम शुरू किया है। संस्था पिछले 10 सालों से ऐसे जरूरतमंद स्कूलों की हर जरूरत को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। इसी अभियान के तहत संस्था ने ढौर दुर्ग में 8 कक्षाओं का निर्माण कराया है।

भिलाई राउंड टेबल 243 ने हाल ही में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला  ढौर की 8 कक्षाओं का निर्माण कराया है। साथ ही साथ स्कूल में इस बार वर्षा जल संचयन एवं जल बचत बचत प्रबंधन भी राउंड टेबल द्वारा किया गया है। शाला में बनाए गए भवन का हस्तांतरण सभी क्लब के सदस्यों के बीच 7 अगस्त को किया गया। इन कक्षाओ के निर्माण से छात्रों को हो रही असुविधा से आराम मिलेगा और पढ़ने हेतु एक अनुकूल वातावरण भी बनेगा। इससे पहले भी भिलाई राउंड टेबल द्वारा बिरेभात , कोडिया, समोदा, कोसा नगर , बापू नगर, भसीन तथा ननखट्टी में स्कूली कक्षाओ का निर्माण कराया गया है। भिलाई राउंड टेबल पिछले 10 सालों से निष्पक्ष इन कक्षाओ का निर्माण कर रहा है।अभी तक कुल 30 कक्षाओ का निर्माण दुर्ग भिलाई की विभिन्न स्कूलों में कराया जा चुका है। इसके अलावा भिलाई राउंड टेबल द्वारा टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण भी विभिन्न स्कूलों में कराया जा चुका है। भिलाई राउंड टेबल स्कूली बच्चों से जुड़ी ज़रूरत की चीजो का भी हमेशा से योगदान करता आया है। कभी खाना खाने के बर्तन, तो कभी बच्चों के जूते और मफलर तो कभी किसी स्कूल में वाटर फ़िल्टर विभिन्न कार्यो मैं हमेशा भिलाई राउंड टेबल का योगदान रहा है। गौरतलब है कि भिलाई राउंड टेबल 243 में भिलाई – दुर्ग क्षेत्र के युवा उद्यमी, शिक्षाविद तथा समाजसेवी प्रमुख रूप से जुड़े हुए है। भिलाई राउंड टेबल द्वारा अब तक विभिन्न स्कूलों में 1.5 करोड़ की लागत से 30 क्लासरूम का निर्माण किया जा चुका है। भिलाई राउंड टेबल राउंड टेबल इंडिया का एक अभिन्न हिस्सा है।


Related News

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य स्तर पर बनाई विशेष पहचान

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई से रेडक्रॉस स्थापना सप्ताह की…
कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की सौजन्य भेंट

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लिखेश वर्मा,…
नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16 रही

नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं…