• August 8, 2024

एसटीएससी से जुड़े मामलों को लेकर जिम्मेदार ज्यादा संवेदनशील रहें, शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करें : कलेक्टर

एसटीएससी से जुड़े मामलों को लेकर जिम्मेदार ज्यादा संवेदनशील रहें, शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करें : कलेक्टर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टरेट के दिशा सभाकक्ष में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आदिवासी विकास विभाग द्वारा त्रैमास माह अंतर्गत कैलेंडर वर्ष 2024-25 राहत प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में अनुसूचित जाति जनजाति विभाग द्वारा वर्षवार दर्ज प्रकरण की जानकारी दी गई | इसके तहत स्वीकृत अस्वीकृत प्रकरण की जानकारी, प्राप्त अंतर्जातीय विवाह स्वीकृत/अस्वीकृत प्रकरण की जानकारी एवं दोषियों पर त्वरित कार्यवाही करने के संबंध में चर्चा की गई | इस दौरान प्राप्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के प्रकरणों में पीड़ित हितग्राहियों को दी गई तत्कालीन सहायता राशि की समीक्षा एवं वर्ष 2013 से आज तक दर्ज प्रकरणों की जानकारी, जिसमें पुलिस विवेचना तथा न्यायालय में चालान प्रस्तुतीकरण के साथ ही न्यायालय में लंबित व निर्णित प्रकरणों की व्यापक समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए चलाई जा रही शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराए। अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दी जाने वाली राहत की भी पीड़ितों तक जानकारी पंहुचाए जिससे हर पीड़ित को लाभ दिया जा सके। उन्होंने अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए । बैठक में अपर कलेक्टर अनिल वाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, डिप्टी कलेक्टर दिव्या पोटाई, अनुसूचित जाति जनजाति के सदस्य श्री टीआर जनार्दन, श्री धनसाय भारती, श्री राजेंद्र शर्मा, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे |

 

 

योगेश कुमार तिवारी, ट्राई सिटी एक्सप्रेस 9425564553, 6265741003,


Related News

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य स्तर पर बनाई विशेष पहचान

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई से रेडक्रॉस स्थापना सप्ताह की…
कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की सौजन्य भेंट

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लिखेश वर्मा,…
नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16 रही

नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं…