• August 8, 2024

सैगोना में डायरिया, 300 घरों की जांच, लगातार बढ़ रही उल्टी दस्त की शिकायत

सैगोना में डायरिया, 300 घरों की जांच, लगातार बढ़ रही उल्टी दस्त की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा 

सैगोना में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 300 से अधिक घरों में जाकर ग्रामीणों से उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। ज़िले के साजा विकासखंड के ग्राम सैगोना में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यशवंत कुमार ध्रुव के निर्देश पर डायरिया पीड़ित मरीजों की जांच स्वास्थ्य और स्थिति का आंकलन कर सम्पूर्ण उपचार हेतु स्वास्थ्य जांच टीम का गठन किया गया है । स्वास्थ्य टीम द्वारा घर घर जाकर ग्राम सैगोना के 310 घरों में भ्रमण कर ग्रामीणों से उनकी स्वास्थ्य की जानकारी और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
उक्त टीम द्वारा घरों में क्लोरिन टेबलेट, ओ आर एस के पैकेट दिए गए,साथ में स्वाथ्य विभाग के टीम द्वारा ग्रामीणों को गरम पानी पीने, एवं खान पान,स्वक्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई, घर में ईलाज चल रहे मरीजों को फॉलो अप किया गया,सभी स्वस्थ्य है दो मरीज जिनको कल दस्त हुआ था उनको आज शिविर में दवाई दिया गया,जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार बसोड़ ने जानकारी दी कि ग्राम सैगोना में डायरिया की स्थिति अब नियंत्रण में है। स्वास्थ्य टीम में साजा बीएमओ डॉ अश्वनी वर्मा , बीपीएम लोकेश साहू डॉ एस चंद्राकर, डॉ जायसवाल, आर एम ए बृजेश दुबे,रवि वर्मा, एस के रात्रे, सीएचओ लक्ष्मी वर्मा,चंचल साहू, आरएचओ पुष्पेंद्र,दयावती,कोटवार तथा सभी मितानिन दीदी शामिल है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस 9425564553, 6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…