• August 10, 2024

बीजेपी के कद्दावर नेता जितेंद्र वर्मा का आज जन्मदिन, दोपहर 3 बजे से समर्थकों से मिलेंगे मिलन पैलेस दुर्ग में

बीजेपी के कद्दावर नेता जितेंद्र वर्मा का आज जन्मदिन, दोपहर 3 बजे से समर्थकों से मिलेंगे मिलन पैलेस दुर्ग में

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बीजेपी के जिला अध्यक्ष और कद्दावर नेता जितेंद्र वर्मा का 10 अगस्त को जन्मदिन है। इस दिन वे दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे के मिलन पैलेस दुर्ग में समर्थकों के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। आयोजन में दुर्ग-भिलाई के सभी बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना है। मुख्य रूप से विधायक गजेंद्र यादव, ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा आयोजन में शामिल होंगे। सांसद विजय बघेल के भी आयोजन में शामिल होने की संभावना बनी हुई है।  इधर शनिवार को जितेंद्र वर्मा सबसे पहले सुबह 7:30 बजे धान खरीदी केन्द्र सेलूद (पाटन)  पहुंचे, जहां खबरनामा ग्रुप पाटन विधानसभा के सदस्यों द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। रीठा का पौधा रोपा। इसके बाद सुबह करीब 9 बजे वे गृह ग्राम झाड़मोखली गए, जहां उन्होंने कुल देवी की पूजाअर्चना कर पौधारोपण किया। इसके बाद सुबह 09:30 से 10:30 बजे तक नगर पंचायत पाटन के मंदिरो में दर्शन एवं पूजा अर्चना का कार्यक्रम तय है।  सुबह 10:30 बजे वे आत्मानंद कन्या शाला पाटन में वृक्षारोपण कर विद्यार्थियों से मुलाकात करेंगे। सुबह 11:30 बजे आर्यवर्त स्कूल पाटन में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अंतर्गत वृक्षारोपण एवं पूजन में शामिल होंगे। सुबह 11:40 से 2 बजे तक देवांगन भवन पाटन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। पाटन के समस्त कार्यक्रमों के पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा दुर्ग जिला मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक मिलन पैलेस धमधानाका दुर्ग में कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के साथ मेल मुलाकात के कार्यक्रम में शामिल होंगे तत्पश्चात शाम 7 बजे चंडी मंदिर दुर्ग में आयोजित आरती में शामिल होंगे।

 

 

 

योगेश कुमार तिवारी, ट्राई सिटी एक्सप्रेस 9425564553, 6265741003,


Related News

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातःकाल जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद…