• August 10, 2024

तुषार साहू के निधन पर सीएम ने कहा- हमने एक समाजसेवी युवा को खोया, उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा

तुषार साहू के निधन पर सीएम ने कहा- हमने एक समाजसेवी युवा को खोया, उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बेमेतरा जिले के नयापारा में युवा कार्यकर्ता तुषार साहू के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने तुषार साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गुलाब की पंखुड़ियां समर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तुषार साहू के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि हम सब दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं, गणमान्य नागरिकों और तुषार साहू के करीबी मित्रों ने भी उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान प्रकट किया। सभी ने तुषार साहू के योगदानों को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि तुषार साहू के निधन से प्रदेश ने एक होनहार और कर्मठ कार्यकर्ता,समाजसेवी युवा को खो दिया है। उनका समर्पण और सेवा कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।
21 वर्षीय तुषार साहू ज़िला युवा मोर्चा मंडल के महामंत्री थे।जिनकी 4 अगस्त को कवर्धा ज़िले के बोडला स्थित रानीदहरा जलप्रपात में नहाने के दौरान डूबने से मृत्यु हो गयी थी। । वे उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के भांजा थे।

 

योगेश कुमार तिवारी, ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज 9425564553, 6265741003,


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…