• August 12, 2024

स्कूलों के मेंटेनेंस में गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेट करें : कलेक्टर राहुल देव

स्कूलों के मेंटेनेंस में गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेट करें : कलेक्टर राहुल देव

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मुंगेली

 

स्कूल जतन योजना में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड किया जाएगा। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्कूल जतन योजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिला व विकासखंड स्तरीय जांच समिति को जांच प्रतिवेदन में उपलब्ध जानकारी के आधार पर सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सीईओ ने कहा कि स्कूल जतन योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जांच समिति के सदस्यों को जांच के बाद स्कूलों में पाई गई कमियों को पूर्ण करने के लिए ठेकेदारों को निर्देशित करने कहा। साथ ही ऐसे ठेकेदार, जिन्होंने स्कूल जतन योजना के कार्य को प्रारंभ नहीं किए है व निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण नही किए हैं, उन्हें ब्लैकलिस्टेड करने के लिए चिह्नांकित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सीके. घृतलहरे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने स्कूल जतन योजना के तहत हुए कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा अधिकारियों से कहा कि हर काम का सत्यापन कराएं। कार्य की गुणनवत्ता परेखें, इसके आधार पर बिल की स्वीकृति प्रदान करें। जहां भी लापरवाही बरती गई, उन सभी जगहों पर ठेकेदारों पर नियमत: कार्रवाई करें।

 

 

योगेश कुमार तिवारी, ट्राई सिटी एक्सप्रेस 9425564553, 6265741003,


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…