• August 14, 2024

सुमन की एक झलक पाने उनके प्रशंसक सड़क पर, सुमन ने भी हाथ हिलाकर किया अभिवादन, देखिए पूरी खबर…

सुमन की एक झलक पाने उनके प्रशंसक सड़क पर, सुमन ने भी हाथ हिलाकर किया अभिवादन, देखिए पूरी खबर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज विधायक रिकेश सेन द्वारा आयोजित तिरंगा रैली में भाग लेने मशहूर सिने अभिनेत्री सुमन उर्फ भाग्यश्री भी भिलाई पहुंचीं। युवा विधायक रिकेश सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के आह्वान पर पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मना रहा है, जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज तिरंगा रैली निकाली गई जो कि वैशाली नगर विधानसभा के सभी मुख्य मार्ग, मार्केटों और रिहायशी क्षेत्र से निकल कर बैकुंठ धाम में सम्पन्न हुई। छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायजी के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और यह आयोजन‌ भी उसी प्रयास का एक हिस्सा रहा। रैली में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहराने का संदेश देते हुए हर दिल में देश भक्ति की भावना को और भी मजबूत किया गया। वैशाली नगर तिरंगा रैली में भाग लेने सिने अभिनेत्री भाग्यश्री पटवर्धन भी भिलाई पहुंचीं और जगह जगह उनका अभिनंदन कर लोगों ने हर घर तिरंगा का संकल्प दोहराया है। मैने प्यार किया से फिल्‍मों में डेब्‍यू करने वालीं भाग्यश्री ने हिंदी, कन्नड़, मराठी, तेलुगु और भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी लोगों का दिल जीता है। वो मीडिया कंपनी श्रृष्टि एंटरटेनमेंट की प्रमोटर भी हैं। आज उन्हें अपने बीच पाकर वैशाली नगर के लोग काफी खुश दिखे और जगह जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा रैली का अभिनंदन किया गया। बैकुंठ धाम समापन अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी शामिल हुए।


Related News

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य स्तर पर बनाई विशेष पहचान

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई से रेडक्रॉस स्थापना सप्ताह की…
कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की सौजन्य भेंट

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लिखेश वर्मा,…
नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16 रही

नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं…