• August 14, 2024

स्वतंत्रता दिवस देश की अखंडता, समरसता का प्रतीक, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेने का दिन :वोरा

स्वतंत्रता दिवस देश की अखंडता, समरसता का प्रतीक, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेने का दिन :वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज, 14 अगस्त को दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा (संविधान यात्रा) का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने किया। प्रात: 7.30 बजे आयोजित इस यात्रा में जिले और ब्लॉक स्तर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्री वोरा ने इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को सराहा और कहा आप सभी का सुबह-सुबह इस यात्रा में शामिल होना आपके देशभक्ति और अनुशासन का प्रतीक है। आपने यह साबित किया है कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्श और संविधान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता आज भी उतनी ही मजबूत है।
उन्होंने आगे कहा कि इस यात्रा के माध्यम से हम सबने एक बार फिर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया है, ताकि हमारी आने वाली पीढिय़ों को एक सुरक्षित और समृद्ध भारत मिल सके। वोरा ने सभी कार्यकर्ताओं को इस यात्रा को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया और इसे एक प्रेरणादायक प्रयास बताया, जो संविधान के प्रति हमारी आस्था को और भी मजबूत करता है।
संविधान यात्रा में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गया पटेल, राजेश साहू, आरएन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, शंकरलाल ताम्रकार, राजकुमार पाली, अलताफ अहमद, राजकुमार साहू, संदीप वोरा, मोहित वालदे, राजकुमार वर्मा, कौशल किशोर सिंह, संजय कोहले, पप्पू रमेश श्रीवास्तव, लिखन साहू, भोजराम यादव, युवराज ठाकुर, प्रमोद शर्मा, अमित देवांगन, विजेन्द्र भारद्वार, सत्यवती वर्मा, नजहर परवीन, महेश्वरी ठाकुर, कन्या ढीमर, रत्ना नारमदेव, उषा ठाकुर, श्रद्धा सोनी, बिन्दु सिंग राजपूत, लीना दुबे, सदाबहार, विमल यादव, सुशील भारद्वाज, दीपक जैन, देव सिन्हा, राकेश साहू, कृष्णा देवांगन, राहुल शर्मा, सुमित वोरा, अनिश मथाई, अनुप पाटिल, तिलक सिंग राजपूत, मोतीलाल साहू, केशव सिन्हा, मनीष यादव, अभिषेक बोरकर, सतीष रजक, विवेक मिश्रा, बृजमोहन तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, राजेश ताम्रकार, विनिश साहू, निशांत गोड़बोले, सतीष पाण्डेय, त्रिशरण डोगरे, शिव वैष्णव, गोलू गभने, कल्याण सिंह ठाकुर, कृष्णा यादव, मोहनलाल सिन्हा, रवि पटेल, ललित ढीमर, कमलेश नगरची, जगमोहन ढीमर, सफी कुरैशी, नवाबुद्दीन गुड्डा, विष्णु निषाद, संतोष सोनी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।


Related News

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए : भूपेश बघेल

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   कांग्रेस भवन से कलेक्टर कार्यालय तक निकली विरोध रैली, पटेल चौक पर पुलिस…
सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र

सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।  नगर पालिक निगम। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग…
कातुलबोर्ड,आंगन मिलन कार्यक्रम में सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान,पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

कातुलबोर्ड,आंगन मिलन कार्यक्रम में सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान,पोषण और स्वास्थ्य के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना वार्ड क्रमांक…