• August 15, 2024

महिला और बालिका सुरक्षा के साथ ट्रैफिक रूल्स लोगों को बताना हमारी जिम्मेदारी : स्काउट-गाइड

महिला और बालिका सुरक्षा के साथ ट्रैफिक रूल्स लोगों को बताना हमारी जिम्मेदारी : स्काउट-गाइड

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त माननीय सोमनाथ यादव जी के निर्देशानुसार, राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन, जिला शिक्षा अधिकारी कमल कपूर बंजारे के आदेशानुसार, भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ के निर्णय अनुसार जिला स्तरीय रोवर रेंजर युथ फोरम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहसपुर विकासखंड साजा जिला बेमेतरा में दिनांक 8 अगस्त से 12 अगस्त तक शिविर संचालक अमित कुमार क्षत्रिय के नेतृत्व में आयोजित किया गया । शिविर में 35 हाई स्कूल , हायर सेकण्डरी के 150 रोवर रेंजर ने भाग लिया। यूथ फोरम के उद्देश्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स नई दिल्ली द्वारा रोवर रेंजर के लिए निर्धारित 14 आदर्श बिंदु, आधारभूत तत्व, महिला एवं बालिका सुरक्षा कानून की जानकारी, साइबर क्राइम सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, व्यक्तित्व विकास, योग शिक्षा और उसका महत्व, करियर काउंसलिंग, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के लिए संचालित फ्री बिइंग मी , मैसेंजर ऑफ पीस, एस डी जी ,(सतत् विकास लक्ष्य ) स्काउट वर्ल्ड अवार्ड , आदि विषयों की जानकारी दी गई साथ ही रोवर रेंजर के लिए कैंप फायर वाद,-विवाद, चित्रकला तात्कालिक भाषण, निबंध लेखन , एसडीजी, क्विज कंपटीशन आदि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया शिविर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रोवर रेंजर को सर्वश्रेष्ठ रोवर रेंजर का अवार्ड भी दिया गया। शिविर के सफल संचालन में ग्राम पंचायत सहसपुर के समस्त ग्रामवासी युवा साथी एवं सरपंच दुर्गा हंसां के प्रतिनिधि श्री हूपेंद्र हंसा, जिला सचिव सत्यनारायण साहू जिला संगठन आयुक्त स्काउट फन्नेद्र लोधी स्काउटर श्री ईश्वर साहू गौकरण पाटिल, ए आर देवांगन, जवाहर कुर्रे,धर्मेंद्र वर्मा श्रीमती लक्ष्मीनी साहू सुश्री नेहा हंस सुश्री मनीष साहू आदि विशेष योगदान रहा।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य स्तर पर बनाई विशेष पहचान

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई से रेडक्रॉस स्थापना सप्ताह की…
कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की सौजन्य भेंट

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लिखेश वर्मा,…
नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16 रही

नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं…