• August 15, 2024

हाईटेक हॉस्पिटल के एनआईसीयू में पदस्थ अटेंडर से हो गई 60 हजार की धोखाधड़ी, फेसबुक में कौन बनेगा करोड़पति के झांसे में फंसी

हाईटेक हॉस्पिटल के एनआईसीयू में पदस्थ अटेंडर से हो गई 60 हजार की धोखाधड़ी, फेसबुक में कौन बनेगा करोड़पति के झांसे में फंसी

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई।

सुपेला थाना अंतर्गत टाटा लाइन कोहका निवासी चमेली गोड़ेश्वर (54 वर्ष) धोखाधड़ी का शिकार हो गई। वह हाईटेक हॉस्पिटल के एनआईसीयू में अटेंडर का काम करती है। पुलिस से की ​लिखित शिकायत में उसने बताया कि वह फेसबुक चला रही थी। इस दौरान उसने कौन बनेगा करोड़पति के प्रश्नों का जवाब देना शुरू किया। इस बीच किसी सीमा शर्मा ने उसे लिंक ओपन करने कहा। इसमें एक नंबर निकला, जिसे उसने किसी राना प्रताप सिंह के नंबर में भेजने कहा। इस लॉटरी नंबर को भेजने के बाद मुझसे फोटो और एकाउंट नंबर मांगा गया। 18 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 8 बजे फोन कर मुझे 950 रुपए भेजने कहा गया। मुझे बताए गए नंबर पर बारकोड वाट्सएफ करने कहा गया। इसमें किसी मुकेश शर्मन का नाम लिखा था। इसमें पैसा ट्रांसफर नहीं होने पर किसी बाने के नंबर पर 3900 रुपए ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद लगातार गुमराह करते हुए किस्तों में मुझसे 11900, 22000 रुपए भेजे। इसके बाद मुझे 25 लाख की लॉटरी की प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 42000 रुपए और मांगे गए। मैंने इसे देने से मना कर दिया। इसके बाद मुझसे कहा गया कि जितना पैसा हो, उतना भेजो। इस पर मैंने पहले 1 हजार फिर 9 हजार रुपए और भेजे। इस प्रकार कुल 68600 रुपए मुझसे ले लिए गए। इसके बाद मुझे समझ आया कि मुझसे ठगी हो गई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी बहरहाल पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।


Related News

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए : भूपेश बघेल

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   कांग्रेस भवन से कलेक्टर कार्यालय तक निकली विरोध रैली, पटेल चौक पर पुलिस…
सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र

सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।  नगर पालिक निगम। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग…
कातुलबोर्ड,आंगन मिलन कार्यक्रम में सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान,पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

कातुलबोर्ड,आंगन मिलन कार्यक्रम में सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान,पोषण और स्वास्थ्य के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना वार्ड क्रमांक…