• August 15, 2024

भिलाई-चरोदा निगम की बड़ी लापरवाही, सुधार के लिए पानी टंकी में उतरे ऑपरेटर की डूबने से मौत, होगी जांच

भिलाई-चरोदा निगम की बड़ी लापरवाही, सुधार के लिए पानी टंकी में उतरे ऑपरेटर की डूबने से मौत, होगी जांच

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई।

भिलाई तीन थाना अंतर्गत हथखोज में भिलाई-चरोदा निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पानी टंडी में सुधार के लिए उतरे एक पंच ऑपरेटर की डूबने से मौत हो गई। मृतक का नाम दुर्गेश ठाकुर बताया गया है। इस मामले में निगम के अधिकारी लीपापोती में जुटे हुए हैं। बहरहाल भिलाई-तीन पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हथखोज इंजीनियरिंग पार्क स्थित बड़ी पानी टंकी के अंदर गुरुवार सुबह पंप ऑपरेटर की लाश मिली। पुलिस ने SDRF की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया। इसके बाद गोताखोरों ने टंकी के अंदर उतरकर लाश को बाहर निकाला। मृतक वहीं पंप ऑपरेटर के पद पर वहीं पदस्थ था। वाल्व खराब होने से दो दिन से पानी टंकी में पानी ठीक से नहीं जा रहा था। बुधवार को भी उसने वाल्व को सुधारा था। इसके बाद बुधवार शाम को फिर से वाल्व में खराबी आई तो वो उसे सुधारने के लिए पानी टंकी के अंदर उतरा था। वह वॉल्व को ठीक कर ही रहा था। जैसे ही वाल्व ठीक हुआ टंकी में पानी का प्रेशर बढ़ गया। उस प्रेशर में दुर्गेश फंस गया और बाहर नहीं निकल पाया। इससे दुर्गेश पानी की टंकी के अंदर ही गोल पानी के भंवर में फंस गया। उसके साथ कोई ना होने से वो वहीं फंसा रहा और दम तोड़ दिया। सुबह जब उसका कहीं पता नहीं चला तो लोगों ने उसे खोजना शुरू किया। जब पानी के टंकी के अंदर देखा तो वहां किसी की लाश तैरती हुई दिखी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। भिलाई तीन पुलिस ने SDRF की टीम को दुर्ग से बुलाया। SDRF की टीम के 2 सदस्य टंकी के अंदर उतरे और डीप ड्राइविंग के जरिए मृतक दुर्गेश ठाकुर को बाहर निकाला। 32 वर्षीय मृतक दुर्गेश ठाकुर कबीरधाम जिले के ग्राम बांदा का रहने वाला था। वह भिलाई तीन चरोदा नगर निगम में प्लेसमेंट कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने उसके शव को सुपेला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस पूरे मामले में मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि दुर्गेश जब टंकी के अंदर वाल्व ठीक करने उतरा था तब सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं थे। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। उन्होंने निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। SDRF प्रभारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का पानी की तेज बहाव के कारण पैर पाइप में फंसा हुआ था, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से भिलाई-चरोदा निगम के अधिकारी इस पूरे मामले में को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। मामले के खुलासे के बाद पुलिस द्वारा अपने स्तर पर जांच की जा रही है। आखिर किन परिस्थतियों में पंप ऑपरेटर की मौत हुई।


Related News

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण का अवसर

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक…
साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 से 60 तक…
सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस व राशन कार्ड

सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार-2026 के तहत कातुलबोर्ड प्राथमिक…