• August 17, 2024

त्योहारी सीजन को देखते हुए निगम प्रशासन अलर्ट:इंदिरा मार्केट प्रतिष्ठानों पर दबिश,

त्योहारी सीजन को देखते हुए निगम प्रशासन अलर्ट:इंदिरा मार्केट प्रतिष्ठानों पर दबिश,

दुर्ग।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आगामी त्यौहारों के सीजन को देखते हुए निगम प्रशासन की स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग टीम एक्शन मोड पर आ चुकी है। इसी कड़ी में नगर निगम की टीम ने एक साथ कई प्रतिष्ठानों पर दबिश दी।स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों की जांच की। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली और सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर का कहना है कि आगामी त्योहारों में दुकानों में साफ सफाई एवं मिलावट से मुक्ति को रोकने के लिए इस तरह की जांच की जा रही है।निगम प्रशासन का कहना है कि आमतौर पर त्योहारों के सीजन में मिलने वाले खाद्य सामग्री, दुकानों में साफ सफाई नहीं होने की शिकायत आती है।इसी कड़ी में पहले से ही अमला मैदान में जुट गया है ताकि लोगों की सेहत से खिलवाड़ ना हो।निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एवं सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर द्वारा आनंद होटल एवं गोकुल होटल सहित अन्य प्रतिष्ठानों में साफ सफाई के साथ-साथ रसगुल्ला,गुलाब जामुन,बेसन के लड्डू सहित दूध का पेड़ा इत्यादि खाद्य सामग्री, मिठाई में मिलावट जैसे चीजों की जांच की आयुक्त लोकेश चंद्राकर के निर्देश पर की जा रही है।जांच के मौके पर अधिकारियों ने दुकानदारों  को चेतावनी  दी कि अमानक पाए जाने पर संबंधित व्यपारियो के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी।सहायक राजस्व अधिकारी श्री गोइर द्वारा त्योहारी सीजन को देखते हुए भीड़भाड़ क्षेत्र इदिरा मार्केट यातायात व्यवस्थाओं को लेकर सड़क तक राखी दुकान लगाकर यातायात बाधित करने वाले व्यापारियों को निर्देश, बाहर तक न फैलाए दुकान का सामान इत्यादि समझाइश दी गई।

Related News

फर्जी मुख्तयारनामा का उपयोग कर पुत्र ने हड़पी मां की जमीन कलेक्टर व एसपी से शिकायत, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल

फर्जी मुख्तयारनामा का उपयोग कर पुत्र ने हड़पी मां की जमीन कलेक्टर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शहर में एक पुत्र द्वारा कूटरचित व फर्जी मुख्तयारनामा के जरिए अपनी ही…
तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, दुर्ग विधानसभा के तीन भाजपा मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जनसैलाब

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, दुर्ग विधानसभा के तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के चंडी शीतला मंडल, गंजपारा सदर मंडल एवं मध्य मंडल…
दुर्ग से रामभक्तों को अयोध्या के लिए किया गया रवाना, विधायक ललित चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर रामलला तीर्थ यात्रा को किया रवाना

दुर्ग से रामभक्तों को अयोध्या के लिए किया गया रवाना, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार की महत्वाकांक्षी “श्री रामलला…