• August 18, 2024

रेवे में दीवार फांदकर द्वारिका के सूने मकान में चोरी, 92 हजार के सामान के साथ गांव का ही आरोपी नेमू गिरफ्तार

रेवे में दीवार फांदकर द्वारिका के सूने मकान में चोरी, 92 हजार के सामान के साथ गांव का ही आरोपी नेमू गिरफ्तार

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

बेरला थाना अंतर्गत ग्राम रेवे में द्वारिका पिता दशरथ साहू (64 वर्ष) के सूने मकान में चोरी हो गई। आरोपी घर की दीवार फांदकर सूने मकान में घुसा। इसके बाद आलमारी में रखे 22 हजार रुपए नगद और 70 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात ले भागा। सूचना पर बेरला पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। सं​देह के आधार पर पुलिस ने नेमचंद गोड़ उर्फ नेमू पिता जगतारण गोड़ उम्र 24 वर्ष निवासी रेवे से पूछताछ की। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, एएसपी ज्योती सिंह, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल को अवगत कराकर मामले की जांच तेज की गई। इस दौरान आरोपी पकड़ा गया। आरोपी के पास से एक सोने का पत्ती पान आकार का,  एक नग सोने की पत्ती जिसमें 02 नग गेहूं दाना गुथा था।  तीन नग सोने का छोटा पत्ती पान आकार का, एक जोड़ी सोने की आई रिंग, एक जोड़ी चांदी की पैर पट्टी, एक जोड़ी चांदी का साटी व नगदी 22000 रुपए जब्त किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. इस मामले में थाना प्रभारी एसआई मयंक मिश्रा, दिनेश मंडावी,  कुशाल बोरकर,  प्रमोद बंजारे, रामेश्वर पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए : भूपेश बघेल

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   कांग्रेस भवन से कलेक्टर कार्यालय तक निकली विरोध रैली, पटेल चौक पर पुलिस…
सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र

सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।  नगर पालिक निगम। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग…
कातुलबोर्ड,आंगन मिलन कार्यक्रम में सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान,पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

कातुलबोर्ड,आंगन मिलन कार्यक्रम में सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान,पोषण और स्वास्थ्य के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना वार्ड क्रमांक…