• August 18, 2024

नवागढ़ में हर गर्भवती का पंजीयन तुरंत कराएं, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई : सीएमएचओ

नवागढ़ में हर गर्भवती का पंजीयन तुरंत कराएं, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई : सीएमएचओ

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वायके ध्रुव, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए बसोड़ एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक लता बंजारे द्वारा स्वास्थ्य विभाग नवागढ़ की समीक्षा बैठक ली गई। इसमें समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम की विस्तार से चर्चा एवम समीक्षा किया गया। समीक्षा के दौरान सीएमएचओ द्वारा समस्त गर्भवती माताओ का शत प्रतिशत शीघ्र पंजीयन हेतु निर्देश दिए गए। पूर्ण टीकाकरण में उपलब्धि कम पाए जाने पर सम्बन्धित सेक्टर सुपरवाइज़र को बैकलॉग पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिया गया। टेली कन्सल्टेशन, डेली एक्टिविटी ncd स्क्रीनिंग में प्रगति अपेक्षाकृत कम प्रदर्शित होने पर समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को उपलब्धि बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया । 06 भवनयुक्त संस्थाए जहाँ पर प्रतिमाह संस्थागत प्रसव उपलब्धि अत्यंत कम है एवम मानव संसाधन उपलब्ध है, वहा के सबंधित अधिकारी एवम स्टाफ को स्पस्टीकरण पत्र जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। सुपरवाइज़र के द्वारा 03 उप स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ न होंने की जानकारी दिए जाने पर स्थानीय स्तर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी नवागढ़ के द्वारा स्टाफ व्यवस्था कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ का निरीक्षण किया गया। सीजीएमसी को उपकरण मांगपत्र, एनआरसी स्वीकृति हेतु मांगपत्रप्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में नवागढ़ से डॉ क्षितिज शुक्ला, डॉ ऋषभ अग्रवाल, बीपीएम सी के देवांगन, यू आर ध्रुवे , रवि डांडे बीडीएम, खिलावन टण्डन, वशुध पटेल प्रभारी नर्सिंग सिस्टर, सुनील स्टोर इंचार्ज, समस्त ग्रामीण चिकित्सा सहायक, समस्त सेक्टर सुपरवाइज़र एवम समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

फर्जी मुख्तयारनामा का उपयोग कर पुत्र ने हड़पी मां की जमीन कलेक्टर व एसपी से शिकायत, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल

फर्जी मुख्तयारनामा का उपयोग कर पुत्र ने हड़पी मां की जमीन कलेक्टर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शहर में एक पुत्र द्वारा कूटरचित व फर्जी मुख्तयारनामा के जरिए अपनी ही…
तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, दुर्ग विधानसभा के तीन भाजपा मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जनसैलाब

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, दुर्ग विधानसभा के तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के चंडी शीतला मंडल, गंजपारा सदर मंडल एवं मध्य मंडल…
दुर्ग से रामभक्तों को अयोध्या के लिए किया गया रवाना, विधायक ललित चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर रामलला तीर्थ यात्रा को किया रवाना

दुर्ग से रामभक्तों को अयोध्या के लिए किया गया रवाना, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार की महत्वाकांक्षी “श्री रामलला…