• August 18, 2024

साकेत नगर कोहका में बनेगा सतनामी समाज का तीर्थ, विधायक रिकेश ने की पहल

साकेत नगर कोहका में बनेगा सतनामी समाज का तीर्थ, विधायक रिकेश ने की पहल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

वैशाली नगर विधानसभा के सभी जैतखांभ परिसर का होगा सौंदर्यीकरण। भिलाई का सबसे बड़ा जैतखांभ स्थापित कर तीर्थ के रूप में डेवलप किया जाएगा। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि साकेत नगर कोहका में इसके लिए करीब एक एकड़ जगह चिहिंत की गई है। इस जगह पर 100 फीट ऊंचा जैतखंभ स्थापित किया जाएगा। मिनी गिरौदपुरी के रूप में इसे विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न समाजों को सामुदायिक भवन के लिए 5-5 लाख रूपये दिए जाने की घोषणा के बाद विधायक रिकेश सेन ने सतनामी समाज के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है।
आज पत्रकारवार्ता में श्री सेन ने बताया कि वैशाली नगर विधानसभा में भिलाई दुर्ग अंतर्गत लाखों परिवार बाबा घासीदासजी को मानता है और उनके संदेशों को आत्मसात कर उन्हें अपने जीवन में लागू करता रहा है। गुरू घासीदास के मनखे मनखे एक समान के संदेश को हम सभी मानते हैं। दिल्ली के क़ुतुब मीनार से भी बड़ा जैत खांभ गिरौदपुरी धाम में स्थापित है, लेकिन वहां तक अभी भी कई लोग दर्शन को नहीं पहुंच पाते हैं इसीलिए मैंने निर्णय लिया है कि सतनामी समाज गुरूओं और प्रमुखों से जल्द बैठक कर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में भिलाई का सबसे बड़ा जैतखांभ स्थापित कर उसे तीर्थ स्थल के रूप में डेव्हलप किया जाएगा ताकि सर्व समाज के लोग यहां आसानी से दर्शन लाभ ले सकें। इस हेतु जमीन‌ भी जल्द सर्च कर कार्य शुरू किया जाएगा।
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में अभी भी सौ से अधिक जैतखांभ स्थापित हैं, उन सभी स्थलों‌ का सौंदर्यीकरण कर पूरे परिसर को और भी बेहतर स्वरूप दिया जाएगा।


Related News

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए : भूपेश बघेल

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   कांग्रेस भवन से कलेक्टर कार्यालय तक निकली विरोध रैली, पटेल चौक पर पुलिस…
सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र

सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।  नगर पालिक निगम। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग…
कातुलबोर्ड,आंगन मिलन कार्यक्रम में सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान,पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

कातुलबोर्ड,आंगन मिलन कार्यक्रम में सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान,पोषण और स्वास्थ्य के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना वार्ड क्रमांक…