• August 20, 2024

सड़क हादसे में दुबे भोजनालय के संचालक के बेटे की मौत

सड़क हादसे में दुबे भोजनालय के संचालक के बेटे की मौत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

स्मृति नगर पुलिस चौकी अंतर्गत सड़क हादसे में दुबे भोजनालय के संचालक के पुत्र की मौत हो गई। हादसा हादसा इतना भीषण था कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है, जिसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े सिलेंडर से भरे ट्रक में सीधे घुस गई। सोमवार शाम करीब पौने 5 बजे की है। अवंतीबाई चौक से पहले एक एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। उस दौरान राधिका नगर निवासी विनय मिश्रा फरीद नगर निवासी शफीक खान के साथ सूर्या मॉल से अवंतीबाई चौक जाने के लिए निकला। वाहन इतनी रफ्तार में चल रहा था कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसा दिया। रफ्तार की वजह से कार पूरा इंजन ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गया, दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को दोनों को गाड़ी से बाहर निकलाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां विनय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके पिता का नेहरू नगर चौक स्थित पेट्रोल पंप के दुबे भोजनालय के नाम से ढ़ाबा है। जबिक शफीक खान का इलाज जारी है। उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है।


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…