• August 21, 2024

सरगुजा में स्टील कारोबारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या, जंगल में कार में मिली लाश

सरगुजा में स्टील कारोबारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या, जंगल में कार में मिली लाश

 

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

अंबिकापुर

बुधवार तड़के सरगुजा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जंगल में स्टील कारोबारी महेश केडि़या के पुत्र अक्षत की लाश मिली है। लाश कार के अंदर थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास मिलने साक्ष्यों के आधार पर मामले में जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक कल शाम से लापता था, आज सुबह उसकी लाश जंगल किनारे कार में मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है, मामले में पुलिस ने एक संदेही को भी हिरासत में लिया है। अंबिकापुर के मनेद्रगढ़ रोड निवासी अंबिका स्टील के संचालक महेश केड़िया के पुत्र अक्षत की लाश गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा जंगल में मिली है। युवक के शव को उसके कार में ही बरामद किया गया है। बताया जाता है कि अक्षत अग्रवाल मंगलवार को पैसा रिकवरी के लिए अपनी कार से गया हुआ था, इस दौरान शाम करीब 6:30 बजे से लापता हो गया और उसका फोन बंद आ रहा था।पुलिस के अनुसार अक्षत की गोली मारकर हत्या की गई है, घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट सहित गांधीनगर थाना पुलिस पहुंची हुई है। मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई है, वहीं पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया है।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…