• August 22, 2024

छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी सर्जरी, निकायों के 166 अधिकारी और कर्मचारी इधर से उधर, वर्किंग रिपोर्ट के आधार पर ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी सर्जरी, निकायों के 166 अधिकारी और कर्मचारी इधर से उधर, वर्किंग रिपोर्ट के आधार पर ट्रांसफर

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने निकायों में बड़ी सर्जरी की है। इस दौरान 166 अधिकारी और कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बार के ट्रांसफर सभी अधिकारी और कर्मचारियों की वर्किंग रिपोर्ट के आधार पर किए गए हैं। यानी जिसका जैसा काम, उसे वैसा इनाम…। देर रात जारी इस ट्रांसफर सूची के बाद से पूरे नगरीय निकाय महकमे में खलबली मच गई है। अफसर और कर्मचारी अपने आकाओं के पास पहुंचकर ट्रांसफर रुकने की जुगत में जुट गए हैं। चार अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। इनमें पहले आदेश में 38, दूसरे में 49, तीसरे में 22 और चौथे में 57 कर्मचारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। एसके सुंदरानी को अंबिकापुर का संयुक्त संचालन बनाया गया है। वे पिछले लंबे समय से रायपुर में जमे हुए थे। इससे पहले वे दुर्ग, भिलाई, जगदलपुर में भी सेवाएं दे चुके हैं। देखिए ट्रांसफर सूची में किसे कहां भेजा गया।

 

 

 


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…