• August 23, 2024

झालम में बनेगा झाल गौ अभ्यारण्य, संचालक प्रियंका शुक्ला ने किया निरीक्षण

झालम में बनेगा झाल गौ अभ्यारण्य, संचालक प्रियंका शुक्ला ने किया निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

संचालक डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित गौ अभ्यारण की तैयारी का जायजा लिया 22 अगस्त को बेमेतरा में संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ प्रियंका शुक्ला ने जिले के झालम स्थित झाल में गौ अभ्यारण पहुंची। वहां पहुंचकर उन्होंने गौ अभ्यारण के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी का अवलोकन किया , प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपस्थित जिला अधिकारियों की संक्षिप्त बैठक भी ली ,इस बैठक का उद्देश्य कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करना और सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करना था, बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता गर्ग, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं राजेंद्र भगत , जिला प्रशासन के साथ पीडब्ल्यूडी, पीएचई ,पशु चिकित्सा सेवाएं, हॉर्टिकल्चर कृषि, पीएमजेएसवाई, अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही संचालक डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौ अभ्यारण में सभी तैयारियां को समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था यातायात प्रबंधन और स्वच्छता का ध्यान रखा जाए उन्होंने सीईओ जिला पंचायत को मनरेगा में गौ अभयारण्य में अधिक छायादार पेड़ लगाने की बात भी कहीं सीईओ अग्रवाल ने विस्तार से मंच व्यवस्था सहित हेलीपैड प्रवेश द्वार प्रदर्शनी स्थल आदि की जानकारी दी कई जगहों पर उन्होंने जगह के समतलीकरण करवाने का निर्देश भी दिया ,साफ सफाई पानी की व्यवस्था और दर्शकों के बैठने की उचित व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित किया।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,

 

 

 


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…