• August 24, 2024

सेवानिवृत्त आईपीएस मुकेश गुप्ता और एसपी रजनेश सिंह को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, एसीपी ने पेश की क्लोजर रिपोर्ट

सेवानिवृत्त आईपीएस मुकेश गुप्ता और एसपी रजनेश सिंह को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, एसीपी ने पेश की क्लोजर रिपोर्ट

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर

सत्ता बदलते ही बहुत कुछ बदल जाता है, कुछ ऐसा ही छत्तीसगढ़ सरकार में देखने को मिल रहा है। पिछले कांग्रेस सरकार ने जिन पर कई संगीन आरोप लगाए, उन्हें अब धीरे-धीरे रात मिलना शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में पूर्व की कांग्रेस सरकार में तत्कालीन डीजी आईपीएस (रिटायर्ड) मुकेश गुप्ता और आईपीएस रजनेश सिंह के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों में सीजेएम कोर्ट ने एक क्लोज़र रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन मामलों में लगाए गए आरोपों में कोई वास्तविक अपराध नहीं पाया गया। यानी जो आरोप लगाए गए वह अपराध हुए ही नहीं हैं।

भूपेश बघेल सरकार ने मुकेश गुप्ता और रजनेश सिंह पर अवैध इंटरसेप्शन का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया था। इन मामलों में दोनों अधिकारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। बता दें, आरोपित व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया जा सकता है यदि आरोप प्रमाणित होते हैं, यदि अपराध साबित होता है लेकिन साक्ष्य नहीं होते हैं तो केस समाप्त किया जाता है, और यदि अपराध नहीं हुआ है तो केस खारिज कर दिया जाता है। एसीबी और ईओडब्लू ने जांच के बाद यह सिफारिश की है कि आरोपित मामलों में अपराध नहीं हुआ और इसलिए केस खारिज किया गया है।

इधर…आईपीएस जीपी सिंह की बहाली का रास्ता साफ

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस जीपी सिंह की सेवा में वापसी का रास्ता पूरी तह से साफ हो गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कैट के फैसले को सही ठहराते हुए सिंह की बहाली के आदेश को बरकरार रखा है। दरअसल कैट ने उनकी अनिवार्य सेवानिवृत्ति के फैसले को गलत ठहराते हुए उन्हें बहाल करने का आदेश दिया था। जिस पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। सुनवाई न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत और गिरीश कठपालिया की कोर्ट में हुई। बता दें कि जीपी सिंह को छत्तीसगढ़ सरकार की अनुशंसा पर भारत सरकार ने फोर्सली रिटायर कर दिया था।


Related News

भिलाई की फाइन आर्ट शिक्षिका प्रतिभा महाराणा ने दिवाली पर राधा कृष्ण की आकर्षक पोर्ट्रेट रंगोली बनाई

भिलाई की फाइन आर्ट शिक्षिका प्रतिभा महाराणा ने दिवाली पर राधा कृष्ण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज प्रतिभा महाराणा रंगोली की बारीकियां अपने गुरु पवन कुमार देवांगन जामुन निवासी से सीखी,…
दुर्ग स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग के दौरान कुल 280 मामलों से 2,09,295 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ

दुर्ग स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग के दौरान कुल 280 मामलों से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ…
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम क्षेत्र में वार्ड शक्तिकेंद्र का लिया बैठक , चुनावी तैयारियों को मिली गति

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम क्षेत्र में वार्ड शक्तिकेंद्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर रिसाली निगम क्षेत्र अंतर्गत…