• August 25, 2024

गहिरा गुरु राजेश यादव को मातृशोक, गोपिका दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति की थीं डायरेक्टर

गहिरा गुरु राजेश यादव को मातृशोक, गोपिका दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति की थीं डायरेक्टर

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग

दीपक नगर दुर्ग निवासी राधा यादव (64) वर्ष का​ पिछले दिनों दिल का दौरा पड़ने से ​निधन हो गया। वे गहिरा गुरु राजेश यादव की मां थीं। राधा यादव ने वर्ष 2014 में यादव समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकसभा चुनाव लड़ा था। वे महिलाओं की संस्था गोपिका दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति की डायरेक्टर थीं। पिछले कुछ दिनों से उनका उपचार चल रहा था। बुधवार 21 अगस्त को उनका ओम हास्पिटल मालवीय नगर में निधन हो गया। वे पति किसुन लाल यादव सहित चार पुत्र, नाती-पोते का भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। यादव समाज के गहिरा गुरु राजेश यादव ने बताया कि उनके निधन से प​रिवार में अपूर्णीय क्षति हुई हैं। वे लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में काम करते रहीं हैं। विशेष रूप से महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया। यादवों की बेटियों को शिक्षित करने, महिलाओं को रोजगार से जोड़़ने की दिशा में काम किया। उनके एक पुत्र कमलेश यादव प्रदेश स्तरीय राऊत नाच महोत्सव के अध्यक्ष हैं। तीसरे पुत्र ब्रजेश कुमार यादव समाजवादी पार्टी के नेता हैं। 2018 मे दुर्ग विधानसभा सीट से पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। 28 अगस्त दिन बुधवार को दोपहर 2 बजे से गहिरा गुरु धाम आमदी वार्ड दीपक नगर दुर्ग चौका-आरती और अन्य पूजा पाठ के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

 


Related News

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। स्व. संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता…
बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…