• August 25, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोकने की कोशिश, हुड़दंग भी किया, एसपी को 48 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं तो थाना घेराव की चेतावनी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोकने की कोशिश, हुड़दंग भी किया, एसपी को 48 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं तो थाना घेराव की चेतावनी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भूपेश बघेल की सुरक्षा में चुक बजरंगियों द्वारा हुड़दंग 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर कांग्रेस द्वारा थाना घेराव की चेतावनी भी दी। 24 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन संयुक्त रूप से दुर्ग शहर ग्रामीण एवं भिलाई के द्वारा दुर्गा के गांधी प्रतिमा के पास आयोजित किया गया था इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सम्मिलित होने के लिए अपने निवास स्थान भिलाई तीन से निकले जैसे ही उनका काफिला भिलाईल तीन उनके निवास से निकली। 30 से 40 की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। बिना किसी पूर्व सूचना के एक पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले को रोककर नारेबाजी और हुड़दंग किया या पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक है आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक की सुरक्षा में सेंधमारी कर बजरंग दल के हुड़दंगियों के हौसला बुलंद है। इसी तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग भिलाई एवं ग्रामीण के अध्यक्ष संयुक्त रूप से दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की है। 48 घंटे के अंदर कार्यवाही न होने पर भिलाई तीन थाना के घेराव की बात कही ज्ञापन सौंपने वालों में गया पटेल निर्मल कोसरे मुकेश चंद्राकर धीरज बाकलीवाल नीरज पाल आर् एन वर्मा राजेन्द्र साहू अल्ताफ अहमद फत्ते भाटिया रतन नरमदेव संदीप बोरा अनूप वर्मा सुशील भारद्वाज नासिर खोखर अनूप वर्मा निकिता मिलिंद अयूब खान आयुष शर्मा सोनू साहू गौरव उमरे मनदीप भाटिया,आनन्द कपूर ताम्रकार उपस्थित थे।


Related News

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण का अवसर

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक…
साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 से 60 तक…
सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस व राशन कार्ड

सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार-2026 के तहत कातुलबोर्ड प्राथमिक…