• August 25, 2024

महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर वासियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी

महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर वासियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी

  1. ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। महापौर धीरज बाकलीवाल ने नागरिकों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अपनी अनन्य शुभकामनाएं दी है तथा नागरिकों को भारतीय संस्कृति से जुड़े इस पर्व को अपूर्व उमंग-उल्लास-उत्साह के साथ मनाये जाने की अपील की है। उन्होने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए भक्ति आराधना के इस पर्व को परंपरागत रूप से मनाने तथा भगवान श्री कृष्ण के आदर्शाे का अनुशरण करने का आव्हान किया है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर एवं प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक संदेश में महापौर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए एवं अधर्म, अन्याय तथा अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से ज्ञान, कर्म एवं भक्ति योग का जो संदेश दिया, उसकी प्रासंगिकता शाश्वत है।कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन-लीलाएं हमें विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने का सही तरीका बताती हैं। उन्होंने हमें सदा सत्य के मार्ग पर चलने और अन्याय के विरूद्ध खड़े होने का मार्ग दिखाया है। उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है।

 

 


Related News

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए : भूपेश बघेल

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   कांग्रेस भवन से कलेक्टर कार्यालय तक निकली विरोध रैली, पटेल चौक पर पुलिस…
सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र

सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।  नगर पालिक निगम। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग…
कातुलबोर्ड,आंगन मिलन कार्यक्रम में सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान,पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

कातुलबोर्ड,आंगन मिलन कार्यक्रम में सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान,पोषण और स्वास्थ्य के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना वार्ड क्रमांक…