• August 27, 2024

दुनिया को ज्ञान का मार्ग श्रीकृष्ण ने दिखाया :गजेंद्र यादव

दुनिया को ज्ञान का मार्ग श्रीकृष्ण ने दिखाया :गजेंद्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। शहर विधायक गजेंद्र यादव ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। जन्माष्टमी पर शहर में विविध आयोजन में शामिल हुए पर्व के महत्व पर जानकारी दिए। उरला में ग्वालीन सहायता समूह द्वारा आयोजित जन्माष्टमी पर विधायक श्री यादव ने बच्चों के साथ आठे कन्हैया बनाये। शाम को युवाओ की टोली द्वारा मटकीफोड़ कार्यक्रम में भी शामिल हुए भारतीय त्यौहार को पूरे उत्साह व उमंग से मनाने आव्हान किये।
जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में विधायक गजेंद्र यादव शामिल हुए। उरला में ग्वालीन स्व सहायता समूह द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जी के पूजा पश्चात जन्माष्टमी पर मोर पंख से आठे बनाने के महत्व को बताये। राधा रानी को मोर बहुत प्रिय था। विधायक श्री यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चियों को महूर घोल से मोर पंख के जरिये आठे बनाना सिखाये।
नयापारा में यादव भवन में कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर माखन मिश्री का भोग लगाकर प्रदेश की जनता की खुशहाली और तरक्की के लिए भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना किये। उपस्थितजन को सम्बोधित करते हुए घर में पूजा स्थान पर लड्डू गोपाल रखकर नित्य पूजन करने प्रेरित किये। उन्होंने कहा की दुनिया के प्रथम कथावाचक श्रीकृष्ण जी है जिन्होंने गीता के माध्यम से पूरे जगत ज्ञान की बाते एवं जीवन हमें प्रतिकूल परिस्थितियों से लड़ना और जीतना सिखाया। श्रीकृष्ण जी जगत के पालनहार है। भगवान भाव के भूखे होते है। अधर्म पर धर्म की विजय और प्रेम, भक्ति, और ज्ञान का संदेश कृष्ण जी ने ही दिया है।
इस दौरान सभापति राजेश यादव, वार्ड पार्षद चमेली साहू, पार्षद मनीष साहू, श्रीमति रश्मि यादव, रूपा यादव, मुन्ना, भूपेंद्र यादव, राजाराम यादव, पवन यादव , विष्णु यादव , योगेश यादव, बिरेंद्र यादव, जनक यादव, संतराम, गोरेलाल यादव सहित सामजिकगण उपस्थित रहे।


Related News

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण का अवसर

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक…
साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 से 60 तक…
सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस व राशन कार्ड

सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार-2026 के तहत कातुलबोर्ड प्राथमिक…