• August 28, 2024

दो दिव्यांगों को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल, जनदर्शन में मिली ट्राई साइकिल से हार्न बजाकर खुशी का किया इजहार

दो दिव्यांगों को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल, जनदर्शन में मिली ट्राई साइकिल से हार्न बजाकर खुशी का किया इजहार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

बेमेतरा।

कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के दो दिव्यांग व्यक्तियों को बैटरी चलित ट्राईसाईकिल प्रदान की गई। ग्राम लुक निवासी दिव्यांग मुक्तावन दास और श्रीमती विमला साहू ग्राम सेवईकला को उनके आवागमन के लिए सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से यह सहायता प्रदान की गई। जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर रणवीर शर्मा ने दिव्यांगजन के जीवन में सुधार और उनकी स्वालंबन की दिशा में किया जा रहे , प्रयास पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके और अपने जीवन को बेहतर तरीके से चला सके, उपसंचालक जिला समाज कल्याण श्रीमती बरखा कासू ने बताया कि बैटरी से चलने वाली ट्राई साइकिल समाज कल्याण की दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण योजना अंतर्गत प्रदान किया गया है। दोनों दिव्यांग व्यक्तियों ने कलेक्टर और प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह ट्राईसाईकिल उनके लिए एक नई उम्मीद की किरण है इस सहायता से वे सभी रोजमर्रा के कामों को सहजता से कर पाएंगे और उनके जीवन में एक नई रोशनी की किरण आई , इसकी खुशी का इजहार उन्होंने हॉर्न बजाकर किया ,यह खुशी उनके चेहरे पर भी साफ नजर आ रही थी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…