• August 28, 2024

कलेक्टर शर्मा ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं, टीएल में चर्चा

कलेक्टर शर्मा ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं, टीएल में चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कलेक्टर रणवीर शर्मा की उपस्थिति में मंगलवार को समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्टर दृष्टि सभा कक्ष में जन दर्शन आयोजित की गई जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे इस दौरान जनदर्शन में आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी भी किया गया जन चौपाल में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की और सम्बन्धित अधिकारीयों को सामने बुलाकर आवेदनों का शीघ्र ही निराकरण करने के निर्देश दिए, कुछ आवेदनों का निराकरण वही हुआ और वही कुछ गंभीर और जांच के आवेदनों को टी एल पंजी पर दर्ज करके उनके निराकरण के लिए निर्देशित किया, संबंधित अधिकारियों को निर्देश किया गया। इस दौरान जनदर्शन में दूर दूर से पहुंचे गांव के लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ, सुंदर नगर निवासी अनंतपुरी गोस्वामी ने भूमि सीमांकन में त्रुटि सुधार के संबंध में आवेदन दिया, बेमेतरा तहसील के ग्राम बाबा मोहतरा के निवासी दुर्गा यादव ने घास जमीन में अवैध रूप से बाउंड्री वालों को हटाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील नानघाट के ग्राम देवरा के समस्त ग्राम वासियों ने ग्राम देवरा को ग्राम पंचायत बनाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील नवागढ़ के ग्राम मूलमुला निवासी चंद्रभूषण भारती ने पीएम विश्वकर्मा योजना से लोन के संबंध में आवेदन दिया ,इसके अलावा निराश्रित पेंशन, बैटरी ट्राई साइकिल, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा को हटाए जाने, आम रास्ता खुलवाने, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन दिलाए जाने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को अस्वस्थ किया, कलेक्टर शर्मा ने श्रमिकों को श्रम कार्ड का वितरण किया, जिसमें उनके साथ जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल अपर कलेक्टर डॉक्टर अनिल बाजपेई, संयुक्त कलेक्टर और अंकित गर्ग और विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…