• August 28, 2024

पटेल चौक एवं साइंस कॉलेज क्षेत्र के सड़क किनारे से हटाया कब्जा, महापौर जी इंदिरा मार्केट से कब हटाएंगे

पटेल चौक एवं साइंस कॉलेज क्षेत्र के सड़क किनारे से हटाया कब्जा, महापौर जी इंदिरा मार्केट से कब हटाएंगे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग।

निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने निगम प्रशासन द्वारा आज बुधवार को पटेल चौक क्षेत्र के आस पास से इंदिरा मार्केट तक सड़क किनारे काबिज अतिक्रमणकारियों को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कब्जाधारियों को चेतावनी के साथ समझाईस दी गई। पटेल चौक क्षेत्र के आस पास सड़क घेरकर व सड़क किनारे लोग ठेले, खोमचे, सब्जी पसरा आदि दुकान लगाकर कारोबार कर रहे हैं। इसकी वजह से आवागमन में आम नागरिकों को दिक्कत हो रही है। साथ ही साथ यातायात भी बाधित हो रहा है।साथ ही साथ रायपुर नाका मुख्यमार्ग साइंस कॉलेज के सामने फुटपाथ लगाकर कपड़ा बेचने वालों सहित आस-पास से ठेले खोमचे को हटाया गया।निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर निगम अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के मार्गदर्शन में अतिक्रमण तोडू दस्ता अमले ने उक्त मार्ग पर काबिज 15 से 20 अतिक्रणकारियों को हटाया और दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर सामान जब्ती कार्रवाही की चेतावनी दी गई। इधर इंदिरा मार्केट के लोग  विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चंद्राकर से पूछते हैं, कि इस क्षेत्र का कब्जा कब हटेगा। ट्रैफिक जाम करने वालों पर कार्रवाई कब होगी।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा खुद हटा लें सड़कों से अवैध कब्जा नही तो जब्त होंगे ठेले एवं खोमचे।कार्रवाही के दौरान निगम तोड़ू दस्ता अमला मौजूद रहें। कार्रवाही के दौरान निगम अमला द्वारा के खोमचे ठेले सब्जी पसरा को स्वयं हटा लेने कहते नजर आए।पटेल चौक के पास रोड किनारे अवैध ठेला लगाकर व्यवसाय किए जा रहे उनको चेताया गया।अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि निरन्तर होगी कार्रवाही, चौक चौराहों एवं सड़क किनारे अतिक्रमण कर व्यापार करने वालो जिसकी वजह से आवागमन में आम नागरिकों को दिक्कत हो रही है साथ ही साथ यातायात भी बाधित हो रहा है।दुबारा देखे जाने पर सामान जब्त की कार्रवाही किया जाएगा।

 


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…