• August 30, 2024

एनएचएम में मितानिनों का संविलियन, विधायक गजेंद्र से मिलकर सरकार का जताया आभार

एनएचएम में मितानिनों का संविलियन, विधायक गजेंद्र से मिलकर सरकार का जताया आभार

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। सरकार की सभी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मितानिनों को विष्णुदेव साय सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में संविलियन कर दिए है, अब सीधे तौर पर विभाग से जुड़कर काम करेंगे जिसका फायदा जनता को मिलेगा। आज बड़ी संख्या में मितानिन विधायक गजेंद्र यादव से मिलकर सरकार का आभार जताये।
गौरतलब है की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्थ रखने में मितानिनों महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, सरकार की स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं इन्ही के माध्यम से घर घर तक पहुंचती है। इतने वर्षो तक इन्हे काम के एवज में वेतन एनजीओ के माध्यम से प्राप्त होता था, किसी प्रकार की समस्या होने पर कोई सुनवाई नहीं होती थी अब विष्णुदेव सरकार द्वारा इनका संविलियन कर दिया गया है, अब मितानिनों के कामकाज का संचालन जिला स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम से होगा।
मितानिन कार्यक्रम के सदस्य मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, ब्लाक समन्वयक, स्वस्थ पंचायत समन्वक, एरिया कोआर्डिनेटर, हेल्प डेस्क फैसिलेटर को विष्णुदेव सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविलियन करने पर मितानिनों ने विधायक गजेंद्र यादव से मिलकर सरकार का आभार जताया।
इस दौरान चमेली साहू, यशोदा जोशी, मनीषा रत्नाकर, हेमा बघेल, उर्मिला साहू, रेणु साहू, पुष्पा चौबे, मंजू, निर्मला निषाद, योगेश्वरी निषाद, भानुमति सहित शहरी एवं ग्रामीण के मितानिन उपस्थित रहे।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…