• September 3, 2024

पुलिस दे रही नशे से दूर रहने नसीहत, साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर कर रही जागरूक

पुलिस दे रही नशे से दूर रहने नसीहत, साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर कर रही जागरूक

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बेमेतरा में सामुदायिक पुलिसिंग के लिए अभियान हमर पुलिस हमर बजार की शुरुआत की है। इसके माध्यम से आमजनों को जिले के हाट/बाजारों एवं ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी ज्योति सिंह, एसडीओपी मनोज तिर्की, तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में हमर पुलिस हमर बजार के माध्यम से पुलिस चौकी मारो प्रभारी सहायक उप निरीक्षक कृष्णा कुमार क्षत्री, प्रधान आरक्षक दुर्गेश तिवारी एवं अन्य स्टाफ के द्वारा पुलिस चौकी मारो क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोपसरा के ग्रामवासियों को चौपाल लगाकर जागरूक किया गया। ग्रामवासियो को नशा मुक्ति को लेकर बताया कि नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता है। ग्रामवासियों को साइबर अपराध, चिटफंड, फर्जीकाल ठगी की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी अन्जान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी जैसे बैंक खाता नंबर एटीएम कार्ड नंबर एक्सपायरी डेट सीवीवी नंबर पिन नंबर ओटीपी पासवर्ड इत्यादि की जानकारी न दें। अपना आधार कार्ड सम्भाल कर रखे एवं आधार नंबर किसी अनजान व्यक्ति को न बतावे। फोन पर बैंक अधिकारी बनकर आपके बैंक खाता के संबंध में जानकारी मांगे तो जानकारी न दे क्योंकि बैंक द्वारा इस तरह की जानकारी नहीं मांगी जाती। यदि कोई शंका हो तो तुरन्त अपने बैंक से सम्पर्क करें। जरूरी होने पर अपने शिकायत करें। आपकी थोड़ी सी सजगता से कई गंभीर अपराध होने से बच सकता है। साथ ही साथ ही सायबर पहरी के संबंध मे ग्रामीण जनों को जागरूक किया गया तथा यातायात के नियमो की जानकारी देते हुए बताया की यातायात सड़क संकेत तथा वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की आवश्यकता को बताया गया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग के दौरान कुल 280 मामलों से 2,09,295 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ

दुर्ग स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग के दौरान कुल 280 मामलों से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ…
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम क्षेत्र में वार्ड शक्तिकेंद्र का लिया बैठक , चुनावी तैयारियों को मिली गति

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम क्षेत्र में वार्ड शक्तिकेंद्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर रिसाली निगम क्षेत्र अंतर्गत…
वार्ड 44 में वोट चोर–गद्दी छोड़ अभियान के तहत जन चौपाल आयोजित

वार्ड 44 में वोट चोर–गद्दी छोड़ अभियान के तहत जन चौपाल आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कसारीडीह मंडल का वार्ड क्रमांक 44 स्थित…