• September 5, 2024

महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया और हंसते हुए कहा-वाह, सेक्टर-6 का मामला, अपराध दर्ज

महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया और हंसते हुए कहा-वाह, सेक्टर-6 का मामला, अपराध दर्ज

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सेक्टर-6 निवासी एक 27 वर्षीय महिला का नहाते समय वीडियो बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में कोतवाली सेक्टर-6 पुलिस ने पी शिवकुमार पिता गुरुस्वामी (19 वर्ष) के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय महिला 3 सितंबर को दोपहर करीब साढ़े 3 बजे नहाने के लिए बाथरूप में गई थी। उसी समय शिवकुमार तांका-झांकी कर रहा था। उसने वीडियो भी बना लिया। इतने में महिला की नजर उस पड़ी। महिला को देखकर आरोपी हंसने लगा, उसने वाह कहा। इसके बाद वहां से भाग खड़ा हुआ। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद दोनों ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसके निजी पलों का वीडियो बनाकर एकांतता का उल्लंघन किया है।  पुलिस ने मामले में बीएनएस 77, 79 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अब तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…