• September 6, 2024

रामदेव बाबा दरबार में भादवा मेला की धूम, श्रद्धालुओं को मिल रहा है जम्मा जागरण, भजनों व पर्चों का पुण्य लाभ

रामदेव बाबा दरबार में भादवा मेला की धूम, श्रद्धालुओं को मिल रहा है जम्मा जागरण, भजनों व पर्चों का पुण्य लाभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। पुलगांव नाका नवकार परिसर स्थित श्री रामदेव बाबा दरबार में भादवा मेला की धूम मची हुई है। यहां प्रतिदिन रात्रि में श्री रामदेव बाबा के जम्मा जागरण, भजनों और परचों का श्रद्धालुओं को
पुण्य लाभ मिल रहा हैं। दस दिवसीय भादवा मेला के पहले दिन दुर्ग के प्रसिद्ध भजन गायक गौरव बजाज ने श्री रामदेव बाबा के जन्मोत्सव पर आधारित जम्मा जागरण की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। दूसरे दिन राजस्थान गंगानगर के श्री बाबा रामदेव संगम के कलाकारों द्वारा जम्मा जागरण व भजनों की प्रस्तुति में श्रद्धालु झूम उठे।
यह भादवा मेला चालीसगांव महाराष्ट्र के सोहनलाल बापजी की शिष्या भक्तमाता शांतादेवी बापजी के सानिध्य में चल रहा है।
फलस्वरुप भक्तमाता शांतादेवी बापजी से आशीर्वाद लेने श्रद्धालुओं की की दरबार में भीड़ उमड़ रही है । विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी दर्शन के लिए श्री रामदेव बाबा दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन कर शहर की सुख समृद्धि के लिए कामना की।
इस दौरान श्री रामदेव बाबा दरबार के प्रमुख रमेश कुमार जैन, सुश्री पायल जैन, मनीष जैन, महावीर बाफना, प्रवीण पींचा, गौरव बजाज, राकेश धाडीवाल, गौतम धाडीवाल, मोंटी सोनी, मनीष छाजेड़, संतोष छाजेड़, प्रशांत शर्मा, गोविंद बजाज के अलावा अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। श्री रामदेव बाबा दरबार के प्रमुख रमेश कुमार जैन ने बताया कि भादवा मेला में
7 सितंबर को हार्दिक व्यास राजनांदगांव, 8 सितंबर को मयूर मयंक बिंदल डोंगरगढ़,9 सितंबर को महेश, राकेश कोलकाता पश्चिम बंगाल, 10 सितंबर को श्रीमती पिंकी मिनाक्षी कोलकाता पश्चिम बंगाल, 11 सितंबर को रिेतेश पवार, जोधपुर राजस्थान व 12 सितंबर को गौरव बजाज दुर्ग द्वारा जम्मा जागरण व भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
भादवा मेला के अंतिम दिन 13 सितंबर को प्रात: 11 बजे हवन-पूजन कर महाआरती की जाएगी, तत्पश्चात महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया हैं।

 


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…