• September 11, 2024

शहर के सभी वार्डो को मिले विकास का सामान रुप से लाभ-धीरज महापौर ने एमआईसी प्रभारियों के साथ विधायक गजेन्द्र को सौंपा मांग पत्र

शहर के सभी वार्डो को मिले विकास का सामान रुप से लाभ-धीरज महापौर ने एमआईसी प्रभारियों के साथ विधायक गजेन्द्र को सौंपा मांग पत्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । महापौर धीरज बाकलीवाल ने बुधवार को एमआईसी सदस्य व पार्षदों के साथ विधायक गजेंद्र यादव के निवास में मुलाकात कर उन्हें निगम के क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं निकाय के प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को मूलभूत सुविधा प्रदान करने हेतु मांग पत्र सौंपा। महापौर धीरज बाकलीवाल ने विधायक गजेन्द्र यादव से कहा है कि शहर के सभी वार्डो को विकास का लाभ सामान रुप से मिलना चाहिए। किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव न हो इसका ध्यान रखा जाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 माह से स्वीकृत कार्यो की राशि नगर निगम को नहीं मिल पायी है। शहर का लगभग पूरा हिस्सा अंधेरे की चपेट में है। पूरे शहर के वार्डो में कई जगह विद्युत व्यवस्था की आवश्यकता है। आने वाला समय त्यौहारों का समय है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि स्ट्रीट लाईटों को समस्त वार्डों मे आवश्यकता अनुरूप समान रूप से वितरित किया जाना उचित होगा। महापौर धीरज बाकलीवाल ने विधायक गजेंद्र यादव से चर्चा में बताया कि पूर्व मे अधोसंरचना मद पांच करोड़ अंतर्गत प्राप्त अनुदान राशि से मात्र 17 वार्डों में ही विकास कार्य हुआ तथा 43 वार्ड पूर्ण रूप से अछूता रहा है। पिछले 8 माह में जो विकास कार्य नहीं हुआ वो आने वाले अधोसंरचना मद से समतुल्य आबंटन किया गया है। ताकि सभी वार्डों का चौमुखी विकास हो।
उन्होंने विधायक से उक्त विषय को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए निगम क्षेत्र के समस्त वार्डों के सर्वांगीण विकास हेतु शीघ्र करवाने के लिये निवेदन किया। इस दौरान सभापति राजेश यादव, एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,दीपक साहू,संजय कोहले,जमुना साहू,सत्यवती वर्मा,हमीद खोखर,मनदीप सिंह भाटिया,ज्ञानदास बंजारे,प्रेमलता साहू,नजहत परवीन,कुलेश्वर साहू,माहेश्वरी ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहें।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…