• September 11, 2024

घूसखोर क्लर्क के खिलाफ अधिवक्ता संघ साजा ने खोला मोर्चा, हटाए गए बाबू

घूसखोर क्लर्क के खिलाफ  अधिवक्ता संघ साजा ने खोला मोर्चा, हटाए गए बाबू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

इस मामले में क्लर्क को हटा दिया गया है।

एसडीएम कार्यालय साजा में क्लर्क के पद पर पदस्थ पवन वैष्णव के द्वारा अधिवक्ताओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार और पक्षकारों से रिश्वतखोरी का मामला तूल पड़ते जा रहा है आज अधिवक्ता संध साजा ने एक आवश्यक बैठक आहूत कर इस सारे मामले पर गहन चर्चा की और कलेक्टर बेमेतरा से मिलने का निर्णय लिया अधिवक्ताओं के बैठक में पदाधिकारी ने बताया की साजा एसडीएम कार्यालय में इस चर्चित बाबू ने समय की सीमा लांघ दी है पक्षकारों से सीधे वसूली और सीधी रिश्वतखोरी के चलते अधिकारियों पर भी आरोप लगाया जा रहे हैं इस बाबू का कहना है कि ₹5000 एसडीएम साजा के लिए और ₹2000 स्वयं के लिए लगेगा इस संबंध में अधिवक्ताओं ने इस रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ा मोर्चा खोल दिया है संघ का मानना है कि अगर प्रशासन इस रिश्वतखोर बाबू के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई नहीं करता है तो मामले को अधिवक्ता संघ आगे ले जाएगा अधिवक्ताओं का कहना है कि इस बाबू ने पक्षकार के साथ जो भी किया हो लेकिन अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार का बुरा आचरण लगातार बने हुए हैं इसके पूर्व भी अधिवक्ता संघ साजा के द्वारा साजा के वरिष्टम वकील विनोद शर्मा के खिलाफ भी दुर्व्यवहार किया था जिसको लेकर संघ ने कलेक्टर को लिखित ज्ञापन दिया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई पुनः इसी प्रकार का आचरण न्याय हित में उचित नहीं है इस बैठक में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मूलचंद शर्मा ,वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद शर्मा ,हरि शरण क्षत्रिय, गोकुल राजपूत मनोज
वर्मा,मनोज ठाकुर ,मनोज शर्मा दिनेश साहू चंद्र प्रकाश कन्नौज अजय देवागन जितेंद्र साहू अवधेश शर्मा उपस्थित रहे।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए अरुण वोरा

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम…
बीएसपी में स्क्रैप चोरों को राजनीतिक संरक्षण, पूरे सिंडिकेट की हो जांच, एचटीसी के संचालक से भी हो पूछताछ : आरपी शर्मा

बीएसपी में स्क्रैप चोरों को राजनीतिक संरक्षण, पूरे सिंडिकेट की हो जांच,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में सामने आए स्क्रैप चोरी मामले को लेकर…
फर्जी ई चलन लिंक से रहें सावधान, केवल आधिकारिक पोर्टल का ही करें उपयोग

फर्जी ई चलन लिंक से रहें सावधान, केवल आधिकारिक पोर्टल का ही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आजकल कुछ साइबर अपराधियों द्वारा आम नागरिकों को भ्रमित करने के उद्देश्य…