• September 12, 2024

शिवनाथ का उतरा पानी, शहरवासियों ने ली राहत की सांस, बाकलीवाल ने लिया प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

शिवनाथ का उतरा पानी, शहरवासियों ने ली राहत की सांस, बाकलीवाल ने लिया प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। शिवनाथ नदी का जल स्तर कम हो रहा हैं.पुराने पुल से वाहनों की आवाजाही अभी भी बंद है। महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा राजस्व व अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, योगेश सूरे एवं अमला के साथ निरीक्षण किया।मंगलवार को मोंगरा जलाशय से शिवनाथ नदी में 2 लाख 13 हजार 878 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।डुबान क्षेत्र में बाढ़ से जनजीवन पर काफी गहरा असर पड़ गया था.जल स्तर कम होने से डुबान क्षेत्र के लोगों ने रहत की साँस ली. इस दौरान अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर लोगों को समझाइश दी.महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर देर रात से
नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा बाढ़ से निपटने की पुख्ता व्यवस्था होने से निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

जल स्तर कम होने से बड़े पुल से आवाजाही जल्द शुरू हो जावेगा।डुबान क्षेत्र के निवासियों को अधिकारियों द्वारा अपील कर बताया कि मोगरा से छोड़ा हुआ पानी एवं स्थानीय नालों से भी पानी अभी भी नदी में आ रहा है। शिवनाथ नदी के छोटे पुल पर दोनों तरफ बैरिकेट लगाकर लोगों को आने-जाने से अभी भी रोका गया हैं, वहीं दुर्ग शहर के महापौर धीरज बाकलीवाल ने उपस्थित लोगों को कहा कि शिवनाथ नदी के छोटे पुल की ओर अभी न जाएँ । छोटे पल पर वाहनों की आवाजाही पर रोक है।बाढ़ के दौरान बैरिकेडिंग की गई थी।बैरिकेट के पास सुरक्षा हेतु पुलिस जवान तैनात किया गया है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने लोगो से की अपील,शिवनाथ नदी किनारे सेल्फी लेने जैसे जोखिम न उठाएं।


Related News

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर – गजेन्द्र यादव

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज…
सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर…