• September 16, 2024

रायपुर में कांग्रेस की उच्च स्तरीय बैठक, सचिन पायलट की मौजूदगी में चुनावी रणनीति पर चर्चा

रायपुर में कांग्रेस की उच्च स्तरीय बैठक, सचिन पायलट की मौजूदगी में चुनावी रणनीति पर चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री सचिन पायलट की विशेष उपस्थिति रही। इस बैठक में आगामी रायपुर दक्षिण उप-चुनाव और नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों पर गहन चर्चा की गई।

श्री अरुण वोरा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी रणनीति को लेकर अपने सुझाव रखे, साथ ही प्रदेश की वर्तमान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर भी मंथन हुआ। बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति प्रदान करने के लिए भी विस्तृत चर्चा हुई।

इस बैठक के दौरान पार्टी के सभी नेताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया, ताकि जनता के हितों की रक्षा और प्रदेश के विकास में कांग्रेस का अहम योगदान बना रहे।


Related News

बेमेतरा में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, दिखी जनजाति संस्कृति, परंपरा और विरासत की झलक

बेमेतरा में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, दिखी जनजाति संस्कृति,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आदिवासी समुदाय से आते हैं, वह छत्तीसगढ़…
सड़क निर्माण में तेजी लाएं, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान – गजेन्द्र यादव

सड़क निर्माण में तेजी लाएं, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग विधानसभा…
दुर्ग रेलवे स्टेशन से श्रीरामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना

दुर्ग रेलवे स्टेशन से श्रीरामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन से श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत भगवान श्रीराम…