• September 17, 2024

महापौर अधिकारियों के साथ शिवनाथ तट के विसर्जन स्थल की व्यवस्था देखने पहुंचे

महापौर अधिकारियों के साथ शिवनाथ तट के विसर्जन स्थल की व्यवस्था देखने पहुंचे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर में भगवान गणपति जी का उत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है। विभिन्न कालोनियों, मुहल्लों, चौक चौराहों में समितियों द्वारा भव्य झांकी एवं पंडाल के साथ विराजमान आराध्य देव गणेश जी की बड़ी प्रतिमाओं के अलावा लोगों ने अपने अपने घरों में भी पूजा अर्चना के लिए गणेश प्रतिमा स्थापित की है।आज शिवनाथ नदी तट पर भगवान गणेश चतुर्थी विसर्जन का दौर लगातार चल रहा है।

जिसमें हजारों प्रतिमाएं प्रतिवर्ष की भांति शिवनाथ नदी विसर्जन करने के लिए पहुँचे श्रद्धालु।जिसे दृष्टिगत रखते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल अधिकारियों के साथ विसर्जन स्थल शिवनाथ नदी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

महापौर ने कहा कि हर तरह से निगम द्वारा विसर्जन कुंडों का निर्माण किया किया गया है। निरीक्षण के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल ने निर्देश पर सभी तैयारियां पूरी कर लिया गया था।अधिकारी व कर्मचारी समन्वय स्थापित कर बैरिकेडिंग और गोताखोर को विसर्जन के समय नदियों, कुंडों और सरोवरों में उतारा जाए यातायात की व्यवस्था की गई है।अन्य सभी स्थानों में साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम कर लिए जाएं।

पुलिस प्रसाशन एवं एसडीआरएफ की टीमें हर जगह तैनात एवं मुस्तैद रहनी चाहिए।शिवनाथ नदी स्थित विसर्जन स्थल पर पहुंच कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा शिवनाथ नदी सहित चिन्हित स्थानों पर विद्युत पोल लगाए जाने से इस बार पहले से बेहतर व्यवस्था आम जनता के लिए किया गया है।इस दौरान एमआईसी दीपक साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,राजस्व व अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,सहायक अभियंता संजय ठाकुर,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,सुरेश भारती मौजूद थे।


Related News

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य स्तर पर बनाई विशेष पहचान

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई से रेडक्रॉस स्थापना सप्ताह की…
कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की सौजन्य भेंट

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लिखेश वर्मा,…
नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16 रही

नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं…