• September 18, 2024

सरस्वती शिशु मंदिर में गणित और विज्ञान मेला का आयोजन, स्टूडेंट्स ने अपनी प्रतिभा से चौकाया

सरस्वती शिशु मंदिर में गणित और विज्ञान मेला का आयोजन, स्टूडेंट्स ने अपनी प्रतिभा से चौकाया

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सरस्वती शिशु मंदिर बेमेतरा में गणित और विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इसमें ​सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा मॉडल्स की प्रदर्शनी लगाई गई। छात्रों ने अपनी प्रतिभा से अपने ओर ध्यान खींचा। शिक्षकों को चौकाया। आयोजन दुर्ग, राजनांदगांव विभाग स्तरीय  रहा। सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़, रायपुर के योजनानुसार यह प्रदर्शनी लगाई गई। सरस्वती शिशु मंदिर बेमेतरा में प्राचार्य मालिक राम वर्मा, विज्ञान प्रमुख मुरलीधर साहू एवं वैदिक गणित प्रमुख भोजराम साहू के संरक्षण में रखा गया था। इसका उदघाटन जिला पंचायत की सभापति अंजू बघेल ने किया। विशेष रूप से बिजली कंपनी के सहायक यंत्री गुलाब साहू, सेवानिवृत्त शिक्षक गुलाब साहू, सुशील चौबे मौजूद थे। आयोजन में  300 बच्चों ने भाग लिया। सभी ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…