• September 19, 2024

सरपंच पति से एक लाख रुपए की रिश्वत लेने वाला लेखापाल निलंबित

सरपंच पति से एक लाख रुपए की रिश्वत लेने वाला लेखापाल निलंबित

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कवर्धा

पिछले सप्ताह एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने जिले में दबिश दी थी। इस टीम ने बोड़ला जनपद पंचायत के अकाउंटेंट नरेन्द्र कुमार राउतकर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था। प्रार्थी मोती बैगा निवासी ग्राम कुकरापानी, तहसील बोड़ला ने एंटी करप्शन ब्यूरो के रायपुर कार्यालय में शिकायत की थी कि उसकी पत्नी ग्राम पंचायत कुकरापानी की सरपंच है। शासन द्वारा उनके ग्राम पंचायत को आंगनबाड़ी भवन कार्य के लिए 11.69 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। धनराशि का आहरण जपं बोड़ला कार्यालय से होना था। लगभग 5.84 लाख रुपए ग्राम पंचायत को जारी भी कर दिए गए थे। लेकिन, जनपद कार्यालय के अकाउंटेंट नरेन्द्र कुमार राउतकर द्वारा अगली किस्त जारी करने के एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। एसीबी ने आरोपी को जेल भेज दिया था। मामले में अब अकाउंटेंट नरेन्द्र कुमार राउतकर को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जनपद पंचायत बोड़ला के सीईओ द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के आधार पर सस्पेंड किया है। एसीबी के रिमांड में लेकर अपने अभिरक्षा में रखे जाने व गिरफ्तारी अवधि 48 घंटे से अधिक होने के कारण नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…