• September 23, 2024

आप में संजय सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए दुर्ग शहर अध्यक्ष

आप में संजय सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए दुर्ग शहर अध्यक्ष

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । युवा नेता संजय सिंह को आम आदमी पार्टी का दुर्ग शहर अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी यह नियुक्ति आप के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा, सह प्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया, गैरी बिरिंग की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू द्वारा की गई है। दुर्ग शहर अध्यक्ष पद पर युवा नेता संजय सिंह की नियुक्ति से आप नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। फलस्वरुप उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है। आप के नवनियुक्त दुर्ग शहर अध्यक्ष संजय सिंह कसारीडीह वार्ड क्रमांक-42 के पूर्व पार्षद रह चुके है। इस वार्ड का उनकी पत्नी मधु संजय सिंह भी पार्षद के तौर पर प्रतिनिधित्व कर चुकी है। हाल ही में युवा नेता संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस से नाता तोड़कर आप से संबंध जोड़ा था। आप के दुर्ग जिला उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए संजय सिंह ने अल्प समय में ही पार्टी की मजबूती में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फलस्वरुप आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनकी कार्यक्षमताओं से प्रभावित होकर उन्हें दुर्ग शहर अध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आप के नवनियुक्त दुर्ग शहर अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को जिस विश्वास के साथ शहर अध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के उस विश्वास पर मैं खरा उतरने का प्रयास करुंगा और पार्टी की मजबूती के लिए बेहतर कार्य करता रहुंगा। श्री सिंह ने अपनी नियुक्ति पर आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष डॉ. एसके अग्रवाल, मेहरबान सिंह के अलावा अन्य प्रादेशिक व स्थानीय नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। आप के दुर्ग शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से युवा नेता संजय सिंह को दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष चुम्मन साहू,कैलाश राव, घनश्याम सोनी, रवि साहू, मनीष मिश्रा,रऊफ अंसारी, रजत पांडे, मनीष श्रीवास्तव,सोनू यादव, मनोज मून,शिवशंकर मिश्रा,मुकेश नायक,दिवाकर ठाकुर, आनंद नरेरा, सैय्यद मुशरिफ अली,सुरेश साहू,आलम खान, जीतू निषाद, छबि साहू, बलदेव साहू, अजय साहू के अलावा अन्य लोगों ने बधाई दी है।


Related News

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…