• September 24, 2024

मोहभट्टा में स्वास्थ्य शिविर, आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा

मोहभट्टा में स्वास्थ्य शिविर, आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बालमुकुंद रोड मे मोहभट्टा तालाब के सामने भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल के साथ बड़ी संख्या में नगर के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रेडी टू एट के बारे में बताया गया। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, सुकन्या योजना, नोनी सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई 30 से 45 वर्ष की महिलाओं को स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।

लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 60 लोगों की जांच की गई, जिसमें एनसीडी कार्यक्रम के तहत आंख, कान वह सामान्य जांच किया गया,बीपी, शुगर और चर्म रोग के बारे में जानकारी दी गई,आयुष्मान कार्ड बनाया गया आयुष्मान कार्ड माननीय विधायक बेमेतरा दीपेश साहू द्वारा वितरण किया गया। 17/ 9/ 2024 की स्थिति मे जो कार्ड बन चुके हैं उनका वितरण किया गया, विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयुष्मान कार्ड बनने का काम शिविर लगाकर किया गया था। आज के इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास बेमेतरा से श्रीमती भावना सिंह पर्यवेक्षक बेमेतरा ग्रामीण,श्रीमती सतबाई भारती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सरोजिनी गायकवाड आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, श्रीमती सरोजिनी गायकवाड श्रीमती पूर्णिमा वर्मा श्रीमती मीना ठाकुर श्रीमती अन्नपूर्णा साहू श्रीमती ज्योति पटेल, जिला अस्पताल बेमेतरा से डॉक्टर प्रतीक शर्मा, डॉक्टर यशवंत ध्रुव सीएमएचओ जिला बेमेतरा, डॉक्टर शरद कोहरे जिला टीकाकरण अधिकारी बीएमओ खांडसारा, गौरव साहू गोविंदा बघेल कृष्ण कुमार वर्मा चंचल निषाद नरेंद्र वर्मा मनोज राजपूत रो बाबा मथुरा श्रीमती नीता पांडे ए एचबी खडसरा, श्री प्रकाश भारती खडसरा, रतन कावरेती बेमेतरा ,डॉ दिलीप चंद्रवंशी खडसरा, डॉक्टर प्रीति ठाकुर , मनीष साहू, दिनेश खरे बिलई, श्रीमती उषा साहू बेमेतरा, लोकेंद्र साहू, मनोज साहू आयुष्मान कार्ड विभाग जिला बेमेतरा, विष्णु पटेल जिला चिकित्सालय, आज के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,

 


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…