• September 25, 2024

गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पित रहा दीनदयाल का जीवन : विधायक गजेंद्र यादव

गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पित रहा दीनदयाल का जीवन : विधायक गजेंद्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर शहर विधायक गजेंद्र यादव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यकर्त्ताओं को उत्साहित किये, उनके साथ स्वयं घर घर दस्तक देकर जनता को भाजपा सदस्यता से जोड़े। सुभाष नगर में विधायक श्री यादव ने चुन्नू लाल दीपक के निवास पहुँचे और उनके जन्मदिवस पर भाजपा का सदस्य बनाये, इससे उनके परिवार के लिए अवसर बेहद खास हो गया। इस दौरान कॉलोनी के 25 से अधिक नागरिक विधायक के रेफरल कोड से भाजपा के सदस्य बने और उन्होंने कहा की भाजपा की सदस्यता लेना यानि देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का संकल्प लेना है।
दुर्ग भाजपा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर चण्डी शीतला मंडल द्वारा शिक्षक नगर में वृक्षारोपण किये। दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलचित्र में माल्यार्पण कर उनके कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किये। विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की दीनदयाल उपाध्याय का जीवन गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार हम सभी को युगों-युगों तक प्रेरणा देते रहेंगे। अंत्योदय की धारणा को सहज मायने में स्वीकार करने वाले, महान समाज सुधारक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूँ। कार्यक्रम में जिला सेवा पखवाड़ा की संयोजक अल्का बाघमार, साजन जोसफ़, नीलेश अग्रवाल, दिनेश देवांगन, अनूपसोनी, डॉ.मानसी गुलाटी, आसिफ़ अली सैय्यद, रीता मेंश्राम, मनीष साहू, गोविंद देवांगन, बंटी चौहान, दिनेश मिश्रा, विकास सेन, शेखर चन्द्राकर,अजीत वैध, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, कृष्णा निर्मलकर, ज्योति चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपास्थि रहे।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…